ePaper

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कब होगी गरज के साथ बारिश?

Updated at : 16 Feb 2025 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather: तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. 20 और 21 फरवरी को गरज के साथ बारिश के आसार हैं. कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और हवाएं चल सकती हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर बारिश के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के कई जिलों में 20 और 21 फरवरी को गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. कई जिलों में आकाश में बादल छाए रहेंगे और सिर्फ गर्जन होगा. हवाएं भी चल सकती हैं.

तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी


अगले तीन दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हो सकती है. सुबह में धुंध और हल्की हवा चलेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहने के कारण गर्मी का अहसास होगा. रात में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है.

18 फरवरी से सुबह में धुंध और आसमान में छाए रहेंगे बादल


18 फरवरी से सुबह में धुंध और दिन में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इधर शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का रहा. यहां का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम तापमान खूंटी का रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे से एक डिग्री सेल्सियस अधिक तथा सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है.

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची–27.0–11.2
जमशेदपुर–32.2–11.6
बोकारो–32.1–10.1
धनबाद–29.0–11.0

झारखंड के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: University Scam: झारखंड के इस विश्वविद्यालय में 44 लाख से भी अधिक का घोटाला, 30 दिनों में वसूली का आदेश

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची में बोलीं, AI से टेक्नोलॉजी में आया बड़ा बदलाव, प्लेटिनम जुबली समारोह में की BIT मेसरा की सराहना

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola