झारखंड : राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन उम्मीदवार, 19 जून को होगा चुनाव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jun 2020 1:17 PM
रांची : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. इसके लिए चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी हैं. भाजपा, कांग्रेस और झामुमो ने अपना-अपना प्रत्याशी उतारा है. सियासी दल बैठक कर जीत की रणनीति बनाने में जुटे हैं. आपको बता दें कि राज्यसभा का चुनाव 19 जून को होना है.
रांची : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. इसके लिए चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी हैं. भाजपा, कांग्रेस और झामुमो ने अपना-अपना प्रत्याशी उतारा है. सियासी दल बैठक कर जीत की रणनीति बनाने में जुटे हैं. आपको बता दें कि राज्यसभा का चुनाव 19 जून को होना है.
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं. राजद के राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और निर्दलीय परिमल नाथवाणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है. इससे दो सीटें खाली हुई हैं. इन्हीं सीटों के लिए चुनाव होने हैं.
राज्य में राज्यसभा चुनाव की तारीख पहले 26 मार्च तय थी, लेकिन कोरोना संक्रमण को लेकर चुनाव टल गया और बाद में नयी तारीख 19 जून तय हुई है. दो सीटों पर तीन प्रत्याशियों के होने के कारण चुनाव रोचक हो गया है.
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटें खाली हैं, लेकिन चुनाव मैदान में तीन प्रत्याशी हैं. तीनों प्रत्याशी तीन राजनीतिक दलों से हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा से जहां पार्टी सुप्रीमो और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन हैं, वहीं भाजपा की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश चुनाव मैदान में डटे हुए हैं. कांग्रेस ने शहजादा अनवर को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है.
झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के सदस्य भाग लेते हैं, लेकिन फिलहाल दो सीटें विधानसभा की भी खाली हैं. दुमका सीट राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छोड़ दी है क्योंकि उन्होंने दो सीटों (दुमका व बरहेट) से चुनाव जीता था. एक विधानसभा सीट बेरमो भी खाली हो चुकी है क्योंकि यहां के विधायक व पूर्व मंत्री रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह का हाल ही में निधन हो चुका है. इस कारण विधानसभा के 79 सदस्य ही चुनाव में मतदान कर सकेंगे.
राज्यसभा चुनाव के इतिहास को देखें, तो ऐसा शायद ही कोई चुनाव रहा है, जो विवादों में नहीं रहा हो. इसके कारण कई विधायकों के खिलाफ जांच भी चल रही है. राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर झारखंड कुख्यात रहा है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










