सहायक आचार्य परीक्षा के सामाजिक विज्ञान के सफल 1018 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग की

अभ्यर्थियों की सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Ranchi News: प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सामाजिक विज्ञान विषय में सफल 1018 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है. 14 फरवरी 2026 को सफल अभ्यर्थियों का निकला था रिजल्ट, सभी जिलों में हो पूरी चुकी है काउंसलिंग.
रांची से राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट
Ranchi News: प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत कक्षा छह से आठ के लिए सामाजिक विज्ञान विषय में सफल 1018 अभ्यर्थियों का रिजल्ट निकलने के बावजूद उन्हें नियुक्त नहीं किया जा रहा है. संबंधित अभ्यर्थी काफी परेशान हैं तथा अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं.
जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग
नियुक्ति को लेकर अभ्यर्थियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री सचिवालय, विधानसभाध्यक्ष कार्यालय में आवेदन देकर अविलंब नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की है.
14 फरवरी को जारी हुआ था रिजल्ट
अभ्यर्थियों ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद 14 फरवरी 2026 को 1018 सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट निकाला गया. इसके बाद राज्य के सभी 24 जिलों में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 13 मई तक पूरी हो चुकी है, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है.
यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन
यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










