केंद्र सरकार के खिलाफ JMM का 'हल्ला बोल', 20 अगस्त को रांची में बैठक, माइनिंग बिल पर आंदोलन का बनेगा रोडमैप
विनोद पांडेय की फाइल फोटो
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ आक्रामक रुख अपना रहा है. इस विधेयक के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए 20 अगस्त को रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है.
रांची : केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपना आक्रामक रुख और कड़ा कर दिया है. केंद्र सरकार की नीतियों और इस विधेयक के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए झामुमो ने अपनी विस्तारित केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. यह बैठक 20 अगस्त 2026 को रांची के सोहराय भवन में सुबह 10:30 बजे आयोजित की जाएगी.
खान एवं खनिज बिल पर आर-पार के आंदोलन की तैयारी
झामुमो नेताओं का स्पष्ट कहना है कि केंद्र का नया खान एवं खनिज संशोधन विधेयक झारखंड के अधिकारों और आर्थिक हितों के पूरी तरह खिलाफ है. पार्टी इस मुद्दे पर पहले ही अपना कड़ा विरोध दर्ज करा चुकी है, लेकिन अब इसे जन-आंदोलन का रूप देने की तैयारी है. 20 अगस्त को होने वाली बैठक में सभी जिलों के अध्यक्षों, सचिवों, संयोजकों और महानगर अध्यक्षों-सचिवों से विचार-विमर्श किया जाएगा. जिलास्तरीय नेताओं से सुझाव लेने के बाद राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन, धरना-प्रदर्शन और चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी.
ये भी पढ़ें: झारखंड के युवाओं का महासर्वे: 49.5% की पहली पसंद सरकारी नौकरी, 31.6% चाहते हैं स्टार्टअप
संगठन के पुनर्गठन और राजनीतिक हालात पर भी होगी समीक्षा
इस बैठक में केवल राजनीतिक और आंदोलनात्मक मुद्दों पर ही नहीं, बल्कि पार्टी के आंतरिक ढांचे को मजबूत करने पर भी मंथन होगा. बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक चल रहे संगठन के पुनर्गठन (Reorganization) की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. साथ ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आगे की प्रक्रियाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. इसके अलावा राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालातों पर चर्चा की जाएगी और पार्टी अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी शामिल किया जाएगा. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश में सभी केंद्रीय पदाधिकारियों और जिलास्तरीय नेताओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








