सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले सावधान! कई ट्रेनें रद्द, इनका बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

पूर्व मध्य रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के चलते यात्रियों को सितंबर और अक्टूबर 2026 में ट्रेनों के रद्द होने और मार्ग परिवर्तन का सामना करना पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है. प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है.

विज्ञापन

रांची. पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सितंबर और अक्टूबर 2026 में कुछ ट्रेनों को रद्द करने तथा कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव का निर्णय लिया है. रेलवे के अनुसार रांची-जयनगर एक्सप्रेस (18629) 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को, जबकि गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस (18630) 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी. इसके अलावा राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस (18105) 01 और 3 अक्टूबर, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस (18106) 02 और 04 अक्टूबर को नहीं चलेगी.

इसी तरह टाटानगर-जयनगर, जयनगर-टाटानगर, टाटानगर-थावे, थावे-टाटानगर, पुरी-पटना, पटना-पुरी, पुरी-जयनगर, जयनगर-पुरी, बिलासपुर-बक्सर, बक्सर-बिलासपुर और टाटानगर-कटिहार सहित कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन भी किया गया है. हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस, चार्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस और दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस को किऊल-मुंगेर-बरौनी तथा बरौनी-मुंगेर-किऊल मार्ग से चलाया जाएगा. वहीं पटना-हटिया एक्सप्रेस और हटिया-पटना एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. हटिया-पुर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस और पुर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस को खगड़िया-मुंगेर-जमालपुर-किऊल-नवादा-बांका मार्ग से परिचालित किया जाएगा.


विज्ञापन
Rajesh Kumar Jha

लेखक के बारे में

By Rajesh Kumar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola