ePaper

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यसमिति के 3 बड़े फैसले

Updated at : 07 Sep 2024 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand politics congress working committee meeting

बैठक को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश.

Jharkhand Politics: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले कार्यसमिति की बैठक में 3 बड़े फैसले लिए. पदाधिकारियों से चुनाव के बारे में फीडबैक भी लिया.

विज्ञापन

Jharkhand Politics|Jharkhand Assembly Election: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले रांची में हुई प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में 3 अहम निर्णय लिए गए. ये फैसले जातिगत जनगणना, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन और महानगर कांग्रेस कमेटी के गठन से जुड़े हैं. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी.

कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी को दी बधाई

राकेश सिन्हा ने बताया कि कार्यसमिति में जाति जनगणना कराने के लिए आवाज बुलंद करने के लिए राहुल गांधी को बधाई दी गई. कार्यसमिति में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि झारखंड में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन किया जाए. इसके लिए मुख्यमंत्री से कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा.

रांची महानगर की तर्ज पर अन्य शहरों में महानगर कमेटी बनाने पर जोर

कार्यसमिति का तीसरा प्रस्ताव संगठन से जुड़ा है. इसमें कहा गया है कि रांची जिला एवं रांची महानगर कांग्रेस कमेटी की तर्ज पर झारखंड राज्य के उन जिलों में, जहां नगर निगम हैं, वहां महानगर कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाए. पार्टी ने जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो चास, गिरिडीह, हजारीबाग, डालटेनगंज और देवघर जैसे शहरों में इसका प्रस्ताव किया है.

कार्यसमिति की अध्यक्षता केशव महतो कमलेश ने की

रांची के कटहल मोड़ स्थित ललगुटुवा बैंक्वेट हॉल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्ववर्ती विस्तारित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की. बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और झारखंड के सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का (सांसद) और डॉ श्रीबेला प्रसाद, कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव उपस्थित थे.

पदाधिकारियों से झारखंड विधानसभा चुनाव पर लिया गया फीडबैक

बैठक में सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में फीडबैक लिया गया. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए रूपरेखा जल्द तैयार करने का भी बैठक में निर्णय लिया गया, ताकि पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव के मैदान में उतर सके. कार्यसमिति को संबोधित करते हुए सप्तगिरि शंकर उल्का ने कहा कि आपकी मेहनत ही आपकी ताकत बनेगी. हमारे विरोधियों की कमजोर कड़ी को ढूंढ़िए और पार्टी को मजबूत कीजिए.

भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा ने जनता के दिलों पर छाप छोड़ी

अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए जो विचार यहां रखे गए हैं, उस पर हम सब अमल करेंगे. भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा पूरे देश के लिए था. उस यात्रा ने जनता के दिलों पर छाप छोड़ी. इसी का नतीजा है कि आज हम मजबूत विपक्ष में रूप में खड़े हैं. लोकसभा चुनाव में हमें झारखंड में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 16 लाख अधिक मत मिले. हमें इस ताकत को बनाए रखना है.

डॉ रामेश्वर उरांव बोले- जनता की उम्मीदों को कर रहे हैं पूरा

कांग्रेस विधायक दल के नेता और झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि हम जनता की उम्मीदों को पूरा कर रहे हैं. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सबसे सबल योजना है. इसके तहत हमने 48 लाख बेटियों को लाभान्वित किया. वे आर्थिक रूप से सबल हो रहीं हैं. हमारे लिए यह गर्व की बात है. बैठक को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदीप बलमुचू ने भी संबोधित किया.

Also Read

Jharkhand Politics: कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में बनेगी झारखंड विधासभा चुनाव की रणनीति

Jharkhand Politics: केसी वेणुगोपाल से दिल्ली में मिले केशव महतो कमलेश, झारखंड कांग्रेस के कार्यों की दी जानकारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola