ePaper

झारखंड के पारा शिक्षकों मिल सकता है बड़ा तोहफा, वेतनमान के बराबर दिया जा सकता मानदेय

Updated at : 07 Mar 2024 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
Sitamarhi News :

Sitamarhi News :

झारखंड के पारा शिक्षकों को इपीएफ का लाभ देने, अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए मापदंड में बदलाव करने समेत कई चीजों पर सहमति बन रही है.

विज्ञापन

झारखंड के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) को वेतनमान के बराबर मानदेय दिया जा सकता है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इस पर विचार किया जा रहा है. इस संबंध में पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि व शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, विनोद सिंह भी शामिल हुए.

बैठक में सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 के विभिन्न प्रावधानों पर विचार किया गया. पारा शिक्षकों को इपीएफ का लाभ देने, अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए मापदंड में बदलाव करने, नगर-निगम क्षेत्र के स्कूलों के शिक्षकों के मानदेय में चार फीसदी की बढ़ोतरी, शिक्षकों के मानदेय में चार फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी के लिए के लिए प्रखंड व पंचायत से प्रति वर्ष सेवा संपुष्टि के प्रावधान को समाप्त करने की बात कही गयी.

बैठक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक आदित्य रंजन, झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रशासी पदाधिकारी जयंत कुमार मिश्रा व सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बिनोद बिहारी महतो, सिद्दीक शेख, ऋषिकेश पाठक, विनोद तिवारी, विकास कुमार चौधरी, प्रद्युमन सिंह समेत अन्य शिक्षक शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola