21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Jharkhand Panchayat Chunav: पहले चरण और चौथे चरण में 72-72 प्रखंडों में चुनाव, जानें आपके इलाके में कब

झारखंड पंचायत चुनाव 2022 चार चरणों में संपन्न होगा, पहले चरण और चौथे चरणों में 72-72 प्रखंडों में चुनाव होगा, तो दूसरे चरण में 50 और तीसरे चरण में कुल 70 प्रखंड में होगा.

रांची : झारखंड में पहले और अंतिम चरण में 72-72 प्रखंडों चुनाव होगा. दूसरे चरण में 50 और तीसरे चरण में कुल 70 प्रखंडों में चुनाव होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने 24 जिलों के लिए प्रखंड वार चुनाव की तिथि जारी की है. इसके अनुसार, कई जिलों में दो चरणों में चुनाव कराये जायेंगे. बड़े जिलों में चारों चरण में चुनाव होना है. राजधानी रांची में चार चरणों में चुनाव संपन्न कराया जायेगा. पहले चरण का चुनाव 14 मई को होना है. दूसरे चरण का 19 मई, तीसरे चरण का 24 मई तथा चौथे चरण का चुनाव 27 मई को होना है.

किस जिले के किस प्रखंड में कब होगा चुनाव

दुमका

पहला चरण : रामगढ़, गोपीकांदर, काठीकुंड, शिकारीपाड़ा

तीसरा चरण : दुमका, मसलिया, रानेश्वर

चौथा चरण : सरैयाहाट, जामा, जरमुंडी

जामताड़ा

दूसरा चरण : नारायणपुर, करमाटांड़ विद्यासागर, फतेहपुर.

चौथा चरण : जामताड़ा, नाला, कुंडहित,

धनबाद

पहला चरण : तोपचांची, टुंडी, पूर्वी टुंडी

दूसरा चरण : बाघमारा, धनबाद

तीसरा चारण : बलियापुर, कलियासोल, एगराकुंड

चौथा चरण : निरसा, गोविंदपुर

बोकारो

पहला चरण : गोमिया, पेटरवार

दूसरा चरण : बेरमो, कसमार, जरीडीह

तीसरा चरण : नावाडीह, चंद्रपुरा

चौथा चरण : चास, चंदनकियारी

रामगढ़

पहला चरण : दुलमी, चितरपुर, गोला

तीसरा चरण : पतरातू, रामगढ

चौथा चरण : मांडू

लोहरदगा

पहला चरण : पेशरार, किस्को

तीसरा चरण : कुडू, सेन्हा

चौथा चरण : कैरो, लोहरदगा, भंडरा

गुमला

पहला चरण : रायडीह, सिसई, भरनो

दूसरा चरण : विशुनपुर, गुमला, घाघरा

तीसरा चरण : डुमरी, अलबर्ट एक्का व चैनपुर

चौथा चरण : पालकोट, बसिया, कामडारा

खूंटी

दूसरा चरण : कर्रा, तोरपा, रनिया

चौथा चरण : खूंटी, मुरहू, अड़की

रांची

पहला चरण : बुंडू, राहे, सोनाहातू, तमाड़

दूसरा चरण : बेड़ो, लापुंग, इटकी, नगड़ी, कांके

तीसरा चरण : ओरमांझी, अनगड़ा, नामकुम, सिल्ली

चौथा चरण : खलारी, बुढ़मू, चान्हो, मांडर, रातू.

सिमडेगा

पहला चरण : कुरडेग, केरसई, बोलबा, पाकरटांड़

दूसरा चरण : ठेठईटांगर, सिमडेगा

तीसरा चरण : कोलेबिरा, जलडेगा

चौथा चरण : बांसजोर, बानो

प सिंहभूम

पहला चरण : बंदगांव, चक्रधरपुर, सोनुआ, गोईलकेरा

दूसरा चरण : गुदड़ी, आनंदपुर, मनोहरपुर, नोवामुंडी, टोंटो

तीसरा चरण : खूंटपानी, चाईबासा, झींकपानी, तांतनगर, मंझारी

चौथा चरण : हाट गम्हरिया, जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी, मझगांव

सरायकेला-खरसावां

पहला चरण : ईचागढ़, कुकडू, नीमडीह व चांडिल

तीसरा चरण : कुचाई, खरसांवा, सायकेला, गम्हरिया, राजनगर

पूर्वी सिंहभूम

पहला चरण : घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबंधा

दूसरा चरण : धालभूमगढ़, चाकुलिया, बहरागोड़ा

तीसरा चरण : बोड़ाम, पटमदा, पोटका

चौथा चरण : गोलमुरी सह जुगसलाई

गढ़वा

पहला चरण : चिनियां, रंका, रमकंडा, भंडरिया, बड़गड़

तीसरा चरण : खरौंधी, केतार, भवनाथपुर, विशुनपुरा, रमना, नगरउंटारी, सगमा, धुरकी

चौथा चरण : कांडी, बरडीहा, मझिआंव, डंडई, मेराल, गढ़वा, डंडा

पलामू

पहला चरण : मोहम्मदगंज, हैदरनगर, हुसैनाबाद, पिपरा, हरिहरगंज, उटारी रोड

दूसरा चरण: नवडीहा बाजार, छतरपुर, नावाबाजार, पड़वा, पाटन

तीसरा चरण : मनातू, तरहसी, नीलांबर-पीतांबर (लेस्लीगंज), सतबरवा, पांकी

चौथा चरण : पांडू, विश्रामपुर, चैनपुर, रामगढ़, मेदिनीनगर

लातेहार

पहला चरण : सरयू, लातेहार, चंदवा

दूसरा चरण : बरवाडीह, मनिका

तीसरा चरण : बालूमाथ, बारियातू, , हेरहंज

चौथा चरण : गारू, महुवाडांड़

चतरा

पहला चरण : प्रतापपुर, कुंदा, चतरा

दूसरा चरण : लावालौंग, हंटरगंज

तीसरा चरण : कान्हाचट्टी, ईटखोरी, मयूरहंड, गिद्धौर

चौथा चरण : पत्थलगढ़ा, सिमरिया, टंडवा

हजारीबाग

पहला चरण : चौपारण, बरही, बरकट्ठा, चलकुशा, पदमा

तीसरा चरण : ईचाक, दारू, टाटीझरिया, विष्णुगढ़, डाड़ी, चुरचू

चौथा चरण : कटकमसांडी, कटकमदाग, हजारीबाग, केरेडारी, बड़कागांव

कोडरमा

दूसरा चरण : सतगांवा, डोमचांच, मरकच्चो

चौथा चरण : कोडरमा, चंदवारा, जय नगर

गिरिडीह

पहला चरण : जमुआ, गिरिडीह, गांडेय

दूसरा चरण : गांवा, तिसरी, देवरी, बेंगाबाद

तीसरा चरण : धनवार, बिरनी, सरिया

चौथा चरण : बगोदर, डुमरी, पीरटांड़

देवघर

पहला चरण : देवघर, मोहनपुर, देवीपुर

तीसरा चरण : सारवां, सोनारायठाढ़ी, मधुपुर, कर्रो

चौथा चरण : मारगोमुंडा, सारठ, पालाजोरी

गोड्डा

पहला चरण : गोड्डा, पोड़ैयाहाट, सुंदर पहाड़ी

दूसरा चरण : महागामा, बसंत राय, पथरगामा

चौथा चरण : मेहरमा, ठाकुरगंगटी, बोआरीजोर

साहिबगंज

पहला चरण : बोरियो, पतना , बरहरवा

तीसरा चरण : मंडरो, तालझारी, उधवा

चौथा चरण : साहेबगंज, बरहेट, राजमहल

पाकुड़

पहला चरण : पाकुड़

दूसरा चरण : हिरणपुर, महेशपुर

चौथा चरण : लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा, पाकुड़िया

Posted By: Sameer Oraon

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें