Jharkhand Naxal News: कोल्हान में बंद के दौरान नक्सली मचा सकते हैं उपद्रव, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Naxal News

Jharkhand Naxal News

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है. नक्सलियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि नक्सली अपने किसी मंसूबे में सफल नहीं हो.

विज्ञापन

रांची : नक्सलियों ने 10 जुलाई को कोल्हान प्रमंडल बंद बुलाया है. इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय (स्पेशल ब्रांच) की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि बंद के दौरान नक्सली अपने प्रभाववाले क्षेत्र में रेलवे ट्रैक, सरकारी संपत्ति या निर्माण कार्य स्थल पर हमला कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने दिया ये निर्देश

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है. नक्सलियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि नक्सली अपने किसी मंसूबे में सफल नहीं हो. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे नक्सलियों की संख्या घट रही है. वे अपनी उपस्थिति को दिखाने के लिए बंद बुलाते हैं.

पुलिस के अभियान के खिलाफ बुलाया है बंद

उल्लेखनीय है कि कोल्हान प्रमंडल बंद की घोषणा दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने की थी. इिसमें उसने लिखा था कि ऑपरेशन कगार के तहत ट्राइजंक्शन पोड़ाहाट, कोल्हान और सारंडा के वन क्षेत्र में पुलिस व अर्धसैनिक बलों द्वारा ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में लोवाद, लिपुंगा में कई हत्याएं की जा चुकी है. इन्हीं हत्या की घटनाओं के खिलाफ कोल्हान- प्रमंडल बंद किया गया है.

Also Read: Jharkhand Naxal News: गुमला में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 35 सीरीज केन बम बरामद

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola