ePaper

झारखंड : DGP अजय कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक,कहा-अपराधियों पर करें कड़ी कार्रवाई

Updated at : 03 Jun 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : DGP अजय कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था को लेकर की समीक्षा बैठक,कहा-अपराधियों पर करें कड़ी कार्रवाई

झारखंड डीजीपी अजय कुमार सिंह ने राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने रांची में घटित पिछले तीन साल के लंबित अपराध घटनाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली.

विज्ञापन

झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने राजधानी रांची की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में सोमवार 3 जून को समीक्षा बैठक की. इस बैठक में डीजीपी अजय कुमार सिंह, दक्षिणी छोटा नागपुर कमिशनर, एसएसपी रांची, रांची सिटी एसपी, ग्रामीण एंव यातायात एसपी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए.

क्या हुआ समीक्षा बैठक में

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने रांची में पिछले तीन साल में घटे संगीन अपराधों की समीक्षा की जिसमें कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, डकैती, अपहरण आदि अपराध शामिल हैं. उन्होंने पहले हुए अपराधों में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली. उन्होंने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

ड्रगस और बार के ऊपर कड़ा रुख अपनाया

डीजीपी ने ड्रग्स नेटवर्क को पर्दाफाश करने और शैक्षणिक संस्थाओं के बाहर ड्रग्स बेचने वालों के ऊपर सख्ती करने का निर्देश दिया. उन्होंने हाल में चुटिया के एक्सट्रीम बार में मर्डर के मामले में नराजगी जताई और रांची के सभी बार की जांच करने का निर्देश दिया.

हाल में छिनतई की घटना में इजाफा

डीजीपी ने हाल के समय में छिनतई की घटनाओं में इजाफे को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने समय-समय पर वाहन जांच करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस को लगातार रात्रि गश्ती करने को कहा. बैठक के दौरान डीजीपी ने लंबे समय से लंबित घटनाओं. गैंगस, आदि के बारे में जानकारी ली. डीजीपी ने जमीन से जुड़े विवादों को भी रोक लगाने को लेकर निर्देश दिया.

Also Read : Ranchi Crime News: रांची के एक्स्ट्रीम बार में घुसकर डीजे बजानेवाले की हत्या करने का आरोपी बिहार के गया से अरेस्ट

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola