झारखंड में सरकारी नौकरी के लिए मारामारी, 11 हजार पदों के लिए 8 लाख आवेदन, 14 परीक्षा के जरिये होगी नियुक्ति

सरकारी नौकरी के प्रति झारखंड के युवाओं के आकर्षण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन 11 हजार पदों के लिए करीब 8 लाख आवेदन जेएसएससी के पास पहुंचे. यानी एक पद के लिए 72 से ज्यादा दावेदार. इन 11 हजार पदों को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिये भरा जाना है.
Sarkari Naukri in Jharkhand: बढ़ती महंगाई के इस दौर में झारखंड का हर युवा सरकारी नौकरी (Govt Job For Youths of Jharkhand) की चाहत रखता है. वर्ष 2023 में बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद है. पिछले वर्ष ही कम से कम 11,000 पदों के लिए वैकेंसी निकली थी. सरकारी नौकरी के प्रति झारखंड के युवाओं के आकर्षण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन 11 हजार पदों के लिए करीब 8 लाख आवेदन जेएसएससी के पास पहुंचे. यानी एक पद के लिए 72 से ज्यादा दावेदार.
आठ लाख युवाओं ने जमा किया है आवेदन
झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा जो नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी, उसमें कुल 11 हजार पदों के लिए लगभग 8 लाख युवाओं ने आवेदन जमा किया था. इन 11 हजार पदों को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिये भरा जाना है. जेएसएससी की ओर से इसके लिए 14 प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी. उसमें सफलता हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही सरकारी नौकरी मिल पायेगी.
इन नियुक्तियों के लिए जमा हुए थे आवेदन
-
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -956
-
झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-1285
-
झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-583
-
झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-914
-
तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-994
-
झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-991
-
झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-452
-
झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-690
-
झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-3120
-
झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-455
-
झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-737
-
रिम्स में तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा-64
-
झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-176
-
झारखंड साइंटिफिक असिस्टेंट प्रतियोगिता परीक्षा-64
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




