ePaper

'BJP के लोग बूथ पर बांट रहे थे PM मोदी की फोटो वाला पर्चा', JMM व कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

Updated at : 14 May 2024 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
'BJP के लोग बूथ पर बांट रहे थे PM मोदी की फोटो वाला पर्चा', JMM व कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

झामुमो कांग्रेस ने भाजपा पर अंचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. इसे लेकर दोनों दलों के प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी और झाममो ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है. इसे लेकर दोनों दलों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने संबंधित ज्ञापन में कहा कि सिंहभूम लोकसभा के अंतर्गत आने वाले मंझारी, बालाजोरी, ब्लॉक सोनुवा, डुमरगाड़ी एवं सुरून्द प्रखंड व खूंटी में भाजपा के लोग बूथ पर कमल फूल के निशान वाले चुनाव चिन्ह और मोदी की फोटो वाला पर्चा लोगों को बांटा रहा थे.

कांग्रेस और झामुमो ने की निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग

कांग्रेस और झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है. उन्होंने निर्वाचन आयोग से कहा कि वे इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई करें. ताकि लोकतंत्र में लोगों का भरोसा बना रहे. क्योंकि राज्य में अभी और तीन चरणों का चुनाव बाकी है. ऐसे में इस तरह की घटना का पुनरावृति न हो. इसलिए ऐसे लोगों पर कार्रवाई जरूरी है. ताकि लोकतंत्र में लोगों का भरोसा बना रहे.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने दी जानकारी

इस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने इससे संबंधित जानकारी दी है. उनके साथ झामुमो के जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम, कमल ठाकुर, हेमलाल मुर्मू आदि शामिल थे.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: सिंहभूम में दांव पर BJP और JMM की प्रतिष्ठा, जनता करेगी गीता और जोबा के भाग्य का फैसला!

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola