ePaper

झारखंड में बढ़ने लगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान, ऐसा रहेगा अगले 4 दिन का मौसम

Updated at : 09 Mar 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Ka Mausam Weather Forecast

झारखंड का मौसम.

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान बढ़ने लगा है. रांची, बोकारो, जमशेदपुर और डाल्टेनगंज का उच्चतम पारा चढ़ गया है. बोकारो का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक हो गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है. राजधानी रांची समेत सभी प्रमुख शहरों के उच्चतम और न्यूनतम पारा में वृद्धि देखी गयी है. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 31.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 14.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है. हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

5 दिन में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा झारखंड का तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि अगले 5 दिन में राज्य के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की वृद्धि होगी. इस दौरान ज्यादातर दिनों में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सोमवार 10 मार्च 2025 को झारखंड के एक दर्जन जिलों में बादल छाये रहने की संभावना है.

सरायकेला का उच्चतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में दर्ज किया गया है. रांची का उच्चतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 34.9 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

बोकारो को छोड़ अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

डाल्टेनगंज का उच्चतम पारा 34.9 डिग्री और न्यूनतम पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है. वहीं, बोकारो के तापमान की बात करें, तो यहां का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. रांची, जशेदपुर, डाल्टेनगंज और बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. हालांकि, बोकारो को छोड़कर उपरोक्त सभी जिलों का न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से नीचे है.

इसे भी पढ़ें

9 मार्च को 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां देखें कीमत

Jharkhand Weather: गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, मौसम विभाग ने जारी की है ये चेतावनी

Kal Ka Mausam: बढ़ने लगा तापमान, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Holi 2025: झारखंड के बाजार में हर्बल गुलाल, महिलाएं खुद कर रहीं पैकेजिंग और मार्केटिंग

Jharkhand Naxal News: टोंटो के जंगल में फिर मिला IED बम, सुरक्षा बलों ने नष्ट किया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola