ePaper

Kal Ka Mausam: बढ़ने लगा तापमान, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 09 Mar 2025 4:44 PM (IST)
विज्ञापन
kal ka mausam jharkhand weather news imd

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में तापमान बढ़ने लगा है. मौसम विभाग ने तापमान में अभी और वृद्धि का अनुमान जताया है. कल कैसा रहेगा मौसम, यहां जान लें.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है. अभी सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने कहा है कि अब तापमान बढ़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार को बताया कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहने वाला है.

झारखंड के इन जिलों में कल छाये रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह जिले में आंशिक बादल छाये रहेंगे. झारखंड के शेष हिस्से में आसमान साफ रहेगा.

रांची में कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी रांची में सोमवार को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. रांची का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

कल कैसा रहेगा जमशेदपुर का मौसम?

जमशेदपुर में बादल छाया रह सकता है. मौसम विभाग ने कहा है कि दोपहर में या शाम को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. लौहनगरी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

डाल्टेनगंज में कल कितना रहेगा अधिकतम तापमान?

डाल्टेनगंज के मौसम की बात करें, तो दिन में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान कल 35 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.3 डिग्री सेंटीग्रेड

रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम पारा सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम पारा हजारीबाग में दर्ज किया गया है. सरायकेला का उच्चतम तापमान 37.3 डिग्री सेंटीग्रेड और हजारीबाग का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

इसे भी पढ़ें

9 मार्च को 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां देखें कीमत

Jharkhand Weather: गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, मौसम विभाग ने जारी की है ये चेतावनी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola