Jharkhand Weather: गर्मी झेलने के लिए हो जाइए तैयार, मौसम विभाग ने जारी की है ये चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में गर्मी बढ़ने वाली है. अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग ने क्या-क्या कहा है, पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड वालों, गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाइए. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की वृद्धि होगी. यानी अगले 4-5 दिन में तापमान 40 डिग्री के पार चला जायेगा. इसके 42 डिग्री से भी अधिक होने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 दिन में अधिकतम तापमान 4-5 डिग्री बढ़ेगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड में अगले 5 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होगी. साथ ही बताया है कि अगले 5 दिन तक मौसम कैसा रहने वाला है.

10 मार्च को दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में छाये रहेंगे बादल

मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि 10 मार्च को झारखंड के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. राज्य के अन्य हिस्सों में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

झारखंड के इन जिलों में छाये रहेंगे बादल

झारखंड के दक्षिणी हिस्से में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले आते हैं. वहीं, उत्तर-पूर्वी भाग में संताल परगना के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज के अलावा धनबाद और गिरिडीह जिले आते हैं. इन जिलों में मौसम विभाग ने बादल छाये रहने का अनुमान जताया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

35 डिग्री पहुंच सकता है रांची का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने कहा है कि 11 मार्च, 12 मार्च और 13 मार्च को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. राजधानी रांची में 10 मार्च से 13 मार्च तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूतनम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच जाने का अनुमान है.

सरायकेला का तापमान सबसे अधिक, हजारीबाग का सबसे कम

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया. यहां का अधिकतम पारा 37.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान हजारीबाग में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें

9 मार्च को 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपको कितने में मिलेगा, यहां देखें कीमत

केवल इन 10 जिलों के लाभुकों को ही मिल रहा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, बाकियों को कब तक मिलेगा?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola