झारखंड के 18 आइएएस अफसर एक साल में हो जायेंगे रिटायर

सांकेतिक तस्वीर
Jharkhand IAS Retirement News: झारखंड के 18 आइएएस अधिकारी अगले एक साल में रिटायर हो जाएंगे. कौन-कौन अधिकारी कब रिटायर हो रहे हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट.
Jharkhand IAS Retirement News: अगले एक वर्ष में झारखंड कैडर के 18 आइएएस अफसर सेवानिवृत्त हो जायेंगे. इन अफसरों में एक को छोड़कर सभी प्रोन्नति पाकर राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस बने हैं. उनमें से दो अधिकारी इसी वर्ष 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो जायेंगे. राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाली एकमात्र डायरेक्ट आइएएस अधिकारी होंगी. वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नति पाकर आइएएस बने शेष 15 अधिकारी अगले वर्ष विभिन्न महीनों में सेवानिवृत्त हो जायेंगे.
15 अधिकारियों को मिलेगी आइएएस में प्रोन्नति
वर्ष 2025 में राज्य प्रशासनिक सेवा व गैर प्रशासनिक सेवा के कुल 15 अधिकारियों को आइएएस में प्रोन्नति मिलेगी. राज्य प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों व गैर प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों को आइएएस में प्रोन्नति दी जानी है. प्रशासनिक सेवा के अफसरों के साक्षात्कार के बाद प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों के नाम घोषित कर दिये गये हैं. गैर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नति देने के लिए यूपीएससी ने 27 दिसंबर को साक्षात्कार है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
अफसरों की कमी झेल रहा है झारखंड
झारखंड में आइएएस अफसरों की कमी है. राज्य में आइएएस अफसरों के कुल 215 पद स्वीकृत हैं. इन पदों के विरुद्ध फिलहाल झारखंड कैडर में 170 अफसर ही काम कर रहे हैं. अगले साल प्रोन्नति से भरे जाने वाले आइएएस के पदों को भरने के बाद भी अफसरों की संख्या कम हो जायेगी. 18 आइएएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के बाद अगले साल स्वीकृत पदों के विरुद्ध 169 आइएएस अधिकारी ही राज्य में कार्यरत होंगे.
कौन अधिकारी कब होंगे सेवानिवृत्त
| आइएएस अधिकारी का नाम | सेवानिवृत्ति की तिथि |
| अमित प्रकाश | 31.12.2024 |
| राजू रंजन रॉय | 31.12.2024 |
| हरि कुमार केसरी | 30.04.2025 |
| सुमन कैथरीन किस्पोट्टा | 30.06.2025 |
| बालकिशुन मुंडा | 31.01.2025 |
| लालचंद डाडेल | 30.11.2025 |
| नेलसन इयॉन बागे | 30.11.2025 |
| अंजनी कुमार मिश्र | 31.12.2025 |
| शेखर जमुआर | 31.12.2025 |
| पवन कुमार | 31.12.2025 |
| अक्षय कुमार सिंह | 31.08.2025 |
| मनमोहन प्रसाद | 31.07.2025 |
| शशि भूषण मेहरा | 31.07.2025 |
| प्रदीप तिग्गा | 31.01.2025 |
| पूनम प्रभा पूर्ति | 31.05.2025 |
| ज्ञानेंद्र कुमार | 31.08.2025 |
| अजय कुमार सिंह | 31.07.2025 |
| अलका तिवारी | 30.09.2025 |
इसे भी पढ़ें
जयराम महतो और जेएलकेएम के 6 समर्थकों पर केस दर्ज, सीसीएल क्वार्टर पर कब्जा और चोरी का लगा आरोप
भाजपा एक महान पार्टी है, इसमें सामान्य कार्यकर्ता नई ऊंचाईयों तक पहुंच सकता है, बोले रघुवर दास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




