ePaper

धनबाद अग्निकांड का झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, कल होगी सुनवाई

Updated at : 01 Feb 2023 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
धनबाद अग्निकांड का झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, कल होगी सुनवाई

धनबाद अग्निकांड का झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. इस मामले की सुनवाई 2 फरवरी को होगी. धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट में भीषण आग लग गयी थी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये थे.

विज्ञापन

Dhanbad Massive Fire: धनबाद अग्निकांड का झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने स्वत: संज्ञान लिया है. इस मामले की सुनवाई 2 फरवरी को होगी. धनबाद के आशीर्वाद अपार्टमेंट (Ashirvad Apartment Fire) में भीषण आग लग गयी थी, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये थे.

मीडिया रिपोर्ट्स को जनहित याचिका में किया तब्दील

बता दें कि धनबाद के आशीर्वाद टावर में आग लगने से 14 लोगों की जलकर हुई माैत की घटना को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है. हाईकोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट्स को स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका में तब्दील कर दिया है.

2 फरवरी को होगी धनबाद अग्निकांड की सुनवाई

एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस दीपक राैशन की खंडपीठ ने बुधवार को मीडिया में आयी खबर को गंभीरता से लिया. इसे पीआईएल में बदलते हुए केस की सुनवाई की तारीख दो फरवरी मुकर्रर कर दी.

Also Read: धनबाद अग्निकांड : विवाह समारोह में शामिल होने आयी थी जरीडीह बाजार की सास-बहू, झुलसने से हुई मौत, पसरा सन्नाटा

मंगलवार की देर शाम आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग

उल्लेखनीय है कि धनबाद के आर्शीवाद टावर में मंगलवार की शाम में भीषण अाग लग गयी थी. इस घटना में 10 महिलाओं सहित 14 लोगों की मौत हो गयी थी. से अधिक लोग 35 लोग घायल है. एक सप्ताह के दौरान धनबाद जिले में अाग से होनेवाली यह दूसरी बड़ी घटना है.

Also Read: धनबाद का हाजरा क्लिनिक अग्निकांड: दुर्गापुर के नामी डॉक्टर के बड़े पुत्र डॉ सोहम खमारू की मौत से पसरा मातम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola