पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर झारखंड हाईकोर्ट गंभीर, वकीलों ने दिया 'वर्क फ्रॉम होम' का सुझाव

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 May 2026 9:17 PM

विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट

Jharkhand High Court: रांची में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और पंपों पर बढ़ती भीड़ का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा. अधिवक्ताओं ने ईंधन बचाने के लिए ऑनलाइन सुनवाई की मांग की है, जिस पर कोर्ट ने चीफ जस्टिस से वार्ता करने का आश्वासन दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand High Court, रांची (राणा प्रताप की रिपोर्ट): राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और पंपों पर उमड़ रही भारी भीड़ का मामला अब झारखंड हाईकोर्ट की दहलीज पर पहुंच गया है. शुक्रवार को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान वरीय अधिवक्ताओं ने इस गंभीर स्थिति की ओर अदालत का ध्यान आकर्षित किया.

ईंधन संकट के बीच ‘वर्क फ्रॉम होम’ और ऑनलाइन कोर्ट का सुझाव

वरिष्ठ अधिवक्ता एमएस मित्तल और अधिवक्ता शैलेश कुमार ने खंडपीठ को बताया कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी के कई पेट्रोल पंप बंद हैं और जहाँ ईंधन मिल रहा है, वहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. अधिवक्ताओं ने अदालत के समक्ष ऊर्जा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन और ऊर्जा बचत की अपील का हवाला देते हुए ‘वर्क फ्रॉम होम’ को बढ़ावा देने की बात कही गई. वर्तमान संकट को देखते हुए वकीलों ने आग्रह किया कि यदि हाईकोर्ट की सुनवाई ऑनलाइन (वर्चुअल) तरीके से की जाए, तो यह आवागमन और ईंधन की बचत में सहायक होगा.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट की बोकारो SP को फटकार, कहा- लापता केस में पुलिस के हाथ खाली क्यों? दी बड़ी चेतावनी

चीफ जस्टिस के संज्ञान में लाया जाएगा मामला

वकीलों की दलीलें सुनने के बाद खंडपीठ ने स्वीकार किया कि वे राजधानी और राज्य में उत्पन्न इस परिस्थिति से भली-भांति अवगत हैं. जस्टिस प्रसाद ने कहा कि वह इस मामले और स्थिति की गंभीरता को चीफ जस्टिस के संज्ञान में लाने का प्रयास करेंगे. ऑनलाइन कोर्ट के संचालन के संदर्भ में उन्होंने अधिवक्ताओं को स्वयं भी चीफ जस्टिस के समक्ष अपनी बात रखने की सलाह दी.

पंपों पर हाहाकार की स्थिति

उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से रांची के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की मीलों लंबी कतारें देखी जा रही हैं. लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है.

Also Read: जामताड़ा: एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola