झारखंड हाईकोर्ट ने किस मामले में गृह सचिव व डीजीपी को हाजिर होने का दिया आदेश
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Nov 2020 2:22 PM
रांची (राणा प्रताप) : हजारीबाग में नाबालिग को एसिड पिलाए जाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन एवं न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने आज शुक्रवार को सुनवाई की. इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पीड़िता, महिला अधिवक्ता व हजारीबाग के एसपी मौजूद रहे. इस मामले में अदालत ने 27 नवंबर को झारखंड के गृह सचिव एवं डीजीपी को सुनवाई के दौरान हाजिर होने का आदेश दिया है.

हजारीबाग में नाबालिग को एसिड पिलाए जाने के मामले एक महिला अधिवक्ता द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय को पत्र के माध्यम से मामले की जानकारी दी गई थी. इस मामले पर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन द्वारा स्वत: संज्ञान लिया गया था. आज मुख्य न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन एवं न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की. अदालत के निर्देश पर आज पीड़िता (नाबालिग बच्ची) को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित किया गया.
Also Read: Lalu Prasad Hearing live : जेल में बीतेगी लालू की दिवाली, अब 27 नवंबर को जमानत पर सुनवाई
झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक एवं इस केस के जांच अधिकारी सहित पत्र लिखने वाली महिला अधिवक्ता भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे. आपको बता दें कि इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को निर्धारित की गयी है. अदालत ने सुनवाई के दौरान झारखंड के गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित रहने का आदेश दिया है.
Also Read: Fodder Scam : चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को झटका, जेल में मनायेंगे दिवाली
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए