Jharkhand High Court News Update : सिपाही संवर्ग के साथ क्यों हो रहा है भेदभाव, हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन से मांगा जवाब

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand High Court News Update : सिपाही संवर्ग के साथ क्यों हो रहा है भेदभाव, हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार के महाधिवक्ता राजीव रंजन से मांगा जवाब

Jharkhand News, Jharkhand High Court News Update: सिपाही संवर्ग के साथ सिपाही संवर्ग के कर्मियों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने के मामले में हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार के महाधिवक्ता से मांगा जवाब.

विज्ञापन

Jharkhand News, Jharkhand High Court News Update, रांची न्यूज़: हाइकोर्ट के जज संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सिपाही संवर्ग के कर्मियों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने को लेकर दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई की. महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा आठ सप्ताह का समय मांगे जाने पर अदालत ने नाराजगी जतायी. कहा कि सिपाही संवर्ग के साथ भेदभाव क्यों हो रहा है.

महाधिवक्ता को निर्देश दिया कि एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने के मामले में सरकार द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गयी है. अगली सुनवाई 15 मार्च को होगी. प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने महाधिवक्ता द्वारा समय मांगे जाने का विरोध किया. वहीं, राजीव रंजन ने बताया कि इस मामले में गृह विभाग व वित्त विभाग के विवाद को सरकार एक माह के अंदर सुलझा लेगी. उन्होंने आठ सप्ताह देने का आग्रह किया. सिपाही संवर्ग के साथ भेदभाव होने से जुड़ी हर Jharkhand News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola