Jharkhand Heavy Rain: आफत बनकर बरसा मानसून, 23 दिनों में इस जिले में चार गुनी बारिश से तबाही, क्या है आपके जिले का हाल?
रांची में जलमग्न हुई सड़क (फाइल फोटो)
Jharkhand Heavy Rain: झारखंड में धमाकेदार एंट्री के साथ मानसून आफत बनकर बरसा. रांची में इस कदर जबरदस्त बारिश हुई कि लोग त्राहि-त्राहि करने लगे. उफान पर नदियां, सड़कों पर जलजमाव और घरों में पानी घुसने से लोग त्राहिमाम करने लगे. महज 23 दिनों में ही रांची में चार गुनी बारिश से तबाही मच गयी. सर्वाधिक बारिश यहां दर्ज की गयी.
Jharkhand Heavy Rain: रांची-झारखंड में इस साल (2025) मानसून ने धमाकेदार एंट्री की है. 17 जून को राज्य में दस्तक देने के साथ ही भारी बारिश से तबाही मच गयी. लगातार मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. नदियां जहां उफान पर हैं, वहीं सड़कें जलमग्न हो गयीं. घरों में पानी घुसने लगे. घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा. इस बीच वज्रपात ने भी कहर बरपाया. झारखंड की राजधानी रांची में इस बार जबरदस्त बारिश हुई. 23 दिनों में ही चार गुनी बारिश हो गयी. राज्य में यहां सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी है.
आपके शहर में
रांची में सर्वाधिक और गढ़वा में सबसे कम बारिश
रांची में एक से 23 जून 2025 तक सर्वाधिक 459 मिली मीटर बारिश हुई है. लातेहार में 388.2 मिमी बारिश हुई है. सरायकेला-खरसावां में 382.2 मिमी बारिश हुई है, वहीं सिमडेगा में 326.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. राज्य में सबसे कम बारिश गढ़वा में 97.4 मिमी हुई है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में JJMP को बड़ा झटका, 5 लाख का इनामी सबजोनल कमांडर राइफल के साथ अरेस्ट, बच निकला सुप्रीमो रविंद्र यादव
एक जून 2025 से लेकर 23 जून 2025 कहां कितनी बारिश?
जिला–वास्तविक वर्षापात (मिमी) –सामान्य वर्षापात (मिमी)
बोकारो–174.5–109.1
चतरा–184.4–94.8
देवघर–98.2–121.6
धनबाद–224.8–135
दुमका–193.5–130.7
पूर्वी सिंहभूम–313.8–163.5
गढ़वा–97.4–81.0
गिरिडीह–142.5–118.9
गोड्डा–99.9–114.1
गुमला–256.9–128
हजारीबाग–190.4–118.5
जामताड़ा–156–134.9
खूंटी–264.7–132.7
कोडरमा–130.6–95.9
लातेहार–388.2–113.7
लोहरदगा–373.8–129.1
पाकुड़–140.3–161.5
रामगढ़–321.8–125.6
रांची–459.0–125.7
साहिबगंज–186.2–151.4
सरायकेला-खरसावां–382.2–140.7
सिमडेगा–326.5–154.6
पश्चिमी सिंहभूम–278.4–135.4
कुल–247.4–122.6
ये भी पढ़ें: 50 Years of Emergency: आपातकाल से पहले बेरमो आए थे जयप्रकाश नारायण और इंदिरा गांधी, इस कांग्रेस नेता की बोलती थी तूती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए