ePaper

वन भूमि घोटाला: फर्जी NOC का उपयोग कर बेच दी गयी 147.32 डिसमिल जमीन, करोड़ों रुपये का मनीट्रेल भी

Updated at : 24 Apr 2025 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Forest Land Scam

Symbolic Pic

Jharkhand Forest Land Scam: बोकारो के 147.32 डिसमिल जमीन वन संरक्षक के नाम पर फर्जी एनओसी का उपयोग कर बेच दिया गया. शैलेश सिंह नामक व्यक्ति ने इस जमीन को 14 लोगों को बेचा है.

विज्ञापन

बोकारो, प्रणव : बोकारो के तेतुलिया मौजा की 147.32 डिसमिल जमीन (थाना नंबर-38, खाता नंबर-59) की बिक्री के लिए वन संरक्षक के नाम पर जारी फर्जी एनओसी का उपयोग किया गया. जांच के दौरान ईडी को इससे संबंधित दस्तावेज मिले हैं. शैलेश सिंह नामक व्यक्ति ने अलग अलग तिथि को 147.32 डिसमिल जमीन 14 लोगों को बेची है. इसमें करोड़ों रुपये का मनीट्रेल होने की बात भी सामने आ रही है.

रियल इस्टेट और अधिकारी के अस्पताल के निर्माण में भी उपयोग किया गया मनी ट्रेल का पैसा

सूत्र बता रहे हैं कि मनीट्रेल का पैसा रियल इस्टेट और एक अधिकारी के अस्पताल के निर्माण में भी उपयोग किये गये हैं. हालांकि, मामले में कितने की मनी लाउंड्रिंग हुई, इसका खुलासा ईडी की जांच में आगे हो सकता है. फिलहाल ईडी की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. पूर्व में भू-राजस्व विभाग की जांच कमेटी ने राज्य सरकार को रिपोर्ट दी थी.

Also Read: Doctors Strike In Deoghar: देवघर के 250 डॉक्टर रहे हड़ताल पर, 6 हजार मरीज ओपीडी से लौटे

वनभूमि अवैध खरीद बिक्री को लेकर बुधवार को भी हो रही थी छापेमारी

बोकारो के तेतुलिया मौजा की 103 एकड़ वनभूमि की अवैध खरीद-बिक्री व मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी बुधवार को भी जारी रही. ईडी की टीम बोकारो के अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी के कार्यालय पहुंची. वहां पर एसी के अलावा बोकारो डीटीओ वंदना सेजवलकर से ईडी की टीम पूछताछ कर रही है. यह पूर्व में वंदना चास अंचल की सीओ रह चुकी हैं. इसके अलावा धनबाद जिला बंदोबस्त पदाधिकारी निर्मल सोरेन से भी मामले से जुड़े दस्तावेज के संबंध में पूछताछ हो रही है.

Also Read: ‘पहलगाम आतंकी हमले से मोदी सरकार के झूठे दावे उजागर’ झारखंड जनाधिकार महासभा ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola