9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jharkhand Election 2024: कल्पना सोरेन का रांची और जमशेदपुर में रोड शो आज, इन जगहों से गुजरेगा काफिला

Jharkhand Election 2024 : कल्पना सोरेन रांची और जमशेदपुर में रोड शो करेंगी. जमशेदपुर में उनके साथ सांसद पप्पू यादव भी रहेंगे. शाम 6 बजे वे रांची में महुआ माजी के पक्ष में रोड शो करेंगी.

Jharkhand Election 2024, रांची : झामुमो की स्टार प्रचारक सह गांडेय विधानसभा सीट से प्रत्याशी कल्पना सोरेन रविवार को रांची और जमशेदपुर में रोड शो करेगी. जिसमें इंडिया गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे. जमशेदपुर में होने वाले रोड शो में उनके साथ सांसद पप्पू यादव भी उनके साथ रहेंगे. वहीं, रांची में होने वाले रो शो में उनके साथ महुआ माजी साथ होगी. इस दौरान उनका काफिला विभिन्न जगहों से होकर गुजरेगा.

जमशेदपुर में इन जगहों से गुजरेगा कल्पना और पप्पू यादव का काफिला

कल्पना सोरेन की जमशेदपुर में होने वाले रोड शो में पप्पू यादव भी साथ रहेंगे. वे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगेगी. कल्पना और पप्पू यादव संडे मार्केट बिरसानगर से दोपहर 3 बजे रोड शो की शुरुआत करेंगे, जो बारीडीह चौक पर आकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो जायेगी. इस रोड शो में कांग्रेस और जेएमएम के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Also Read: झारखंड में पहली बार BJP-JMM दोनों गठबंधन आमने-सामने, किसी भी पार्टी को अबतक नहीं मिला बहुमत

रांची में इन जगहों से गुजरेगा कल्पना सोरेन का काफिला

इसके बाद कल्पना सोरेन शाम 6 बजे रांची में डॉ महुआ माजी के समर्थन में रोड शो करेंगी. यह रोड शो नेपाल हाउस से शुरू होकर महादेव मंडा, कर्बला चौक, गुदड़ी चौक, थड़पखना, अपर बाजार, जैन मंदिर, बड़ा तालाब, पुरानी रांची, किशोरगंज, पहाड़ी मंदिर, चूना भट्ठा सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगा. इसमें इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता समर्थक शामिल रहेंगे.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: CM हेमंत ने BJP पर बोला हमला- पूंजीपति लोग और अमीर होते जा रहे हैं, झारखंड गरीब होता जा रहा है

सीएम हेमंत आज रंका में, कल्पना चार को चिनिया व मेराल में

झामुमो के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रंका, चिनिया एवं मेराल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. रविवार तीन नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रंका पहुंचेंगे. वहां उच्च विद्यालय रंका के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. जबकि स्टार प्रचारक सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सोमवार चार नवंबर को चिनिया एवं मेराल आयेंगी. वह चिनिया के चिरका स्थित आइटीआइ मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा तथा इसके बाद मेराल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी.

Sameer Oraon
Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में भी बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में भी काम किया. झारखंड के सभी समसमायिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषय पर लिखने और पढ़ने में गहरी रूचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम किया. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल डेस्क पर भी काम किया. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel