ePaper

Jharkhand Election 2024: रांची में 2777 मतदान केंद्र पर तैनात रहेंगे 13330 मतदानकर्मी

Updated at : 16 Oct 2024 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election 2024: रांची में 2777 मतदान केंद्र पर तैनात रहेंगे 13330 मतदानकर्मी

Jharkhand Election 2024: रांची जिले में विधानसभा चुनाव में 13,330 मतदानकर्मी तैनात होंगे. 2777 मतदान केंद्र पर लोग वोट करेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: रांची जिला में विधानसभा चुनाव में कुल 13,330 मतदानकर्मियों को काम पर लगाया जायेगा. कुल 2,777 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने बताया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 303, सिल्ली के लिए 279, खिजरी के लिए 413, रांची के लिए 374, हटिया के लिए 496, कांके के लिए 482 एवं मांडर विधानसभा क्षेत्र के लिए 430 बूथ बनाये गये हैं. कुल 333 सेक्टर पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं.

रांची जिले में हैं 25.77 लाख मतदाता

रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कुल मतदाताओं की संख्या 25,77,470 है. इसमें पुरुष मतदाता 12,83,370, महिला मतदाता 12,94,025 और अन्य मतदाता की संख्या 75 है. 18 से 19 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 92,868 है.

विधि-व्यवस्था की शिकायतों के लिए मोबाइल नंबर जारी

मतदाताओं को मतदाता सूची और मतदाता पहचान पत्र से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 1950 टोल फ्री नंबर जिला निर्वाचन शाखा में स्थापित किया गया है. विधि-व्यवस्था संबंधी शिकायतें कंपोजिट कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9798300836 या 8987790664 पर की जा सकती है.

एसएसपी ऑफिस के कंपोजिट कंट्रोल रूम में बना नियंत्रण कक्ष

चुनाव के दौरान प्रभावी विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. नियंत्रण कक्ष वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंपोजिट कंट्रोल रूम में स्थापित किया गया है.

Also Read

झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे झामुमो, भाजपा और कांग्रेस के ये दिग्गज, जानें क्यों

Jharkhand Assembly Polls: प्री पोल ड्यूटी के लिए मिला 100 कंपनी अर्द्धसैनिक बल

Ranchi News: विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही रांची में लगी निषेधाज्ञा, जानें क्या कर सकेंगे, क्या नहीं

24 साल का झारखंड : अब तक हुए 4 चुनाव, 13 मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, 3 बार लगा राष्ट्रपति शासन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola