होली से पहले झारखंड के सरकारी कर्मियों को चंपाई सोरेन सरकार बड़ा तो��फा, महंगाई और परिवहन भत्ता बढ़ा

चंपाई सोरेन
महंगाई भत्ता का लाभ जनवरी 2024 से मिलेगा. इसके अलावा राज्य कर्मियों को मिलने वाले परिवहन भत्ता में भी संशोधन किया गया. लेवल वन और लेवल टू के कर्मियों का परिवहन भत्ता बढ़ा दिया गया है.
रांची : होली से पहले चंपाई सोरेन सरकार ने झारखंड के सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल राज्य के कर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गयी है. इसका लाभ पेशनभोगियों को भी मिलेगा. सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद अब इन्हें 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. मंगलवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में कल यह फैसला लिया गया.
कब से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
जानकारी के मुताबिक बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता का लाभ जनवरी 2024 से मिलेगा. इसके अलावा राज्य कर्मियों को मिलने वाले परिवहन भत्ता में भी संशोधन किया गया. लेवल वन और लेवल टू के कर्मियों का परिवहन भत्ता बढ़ा दिया गया है. पहले यह 1350 रुपये प्लस डीए था, जिसे बढ़ाकर 2600 प्लस डीए कर दिया गया. इसी तरह, 900 प्लस डीए को बढ़ाकर 1800 प्लस डीए कर दिया गया है.
स्कूलों में क्षेत्रीय भाषाओं के लिए घंटी आधारित शिक्षकों की होगी नियुक्ति
झारखंड सरकार ने जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़वा देने के लिए बड़ा कदम उठाया. इसके लिए राज्य के प्राथमिक स्कूलों में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के लिए घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति होगी. राज्य में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या 21,189 है. साथ ही साथ सरकार ने झारखंड के सरकारी स्कूलों की कक्षा नौवीं से बारहवीं के छात्रों को दी जाने वाली पाठ्यपुस्तकों की राशि में भी वृद्धि की है. कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि 1932 का खतियान व सरना धर्म कोड व आदिवासी-मूलवासी के मुद्दे झारखंड के लिए अहम हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










