ePaper

अगर आपको भी व्हाट्सएप पर घर बैठे जॉब करने का आता है ऑफर तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं साइबर फ्रॉड के शिकार

Updated at : 18 Oct 2021 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
अगर आपको भी व्हाट्सएप पर घर बैठे जॉब करने का आता है ऑफर तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं साइबर फ्रॉड के शिकार

अगर आपको भी घर बैठे जॉब करने या पिर पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आता है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्यों कि आज ठगी के शिकार हो सकते हैं. इसका खुलासा गृह मंत्रालय के अधीन काम करनेवाली इंडियन साइबर को-ऑर्डिनेशन थ्रेट एनालिसिस यूनिट ने किया है.

विज्ञापन

latest cyber crime news jharkhand रांची : साइबर अपराधी घर में बैठकर काम करने या पार्ट टाइम जॉब के नाम पर व्हाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजकर ठगी कर रहे हैं. इसका खुलासा गृह मंत्रालय के अधीन काम करनेवाली इंडियन साइबर को-ऑर्डिनेशन थ्रेट एनालिसिस यूनिट ने किया है. यूनिट ने यह जानकारी झारखंड पुलिस को भी दी है.

इसके बाद सीआइडी मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के एसपी को अलर्ट किया गया है. व्हाट्सएप पर घर से बैठकर काम करने या पार्ट टाइम जॉब के नाम पर भेजे गये फर्जी मैसेज के साथ एक लिंक होता है. मैसेज में इसका उल्लेख होता है कि आप प्रति माह 30 हजार तक की कमाई कर सकते हैं. भेजे गये लिंक को खोलने के बाद चैटिंग करने पर साइबर अपराधी मोबाइल हैक कर महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर लेते हैं. इसके बाद अकाउंट से पैसे की निकासी कर लेते हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola