चाईबासा से रांची बुलाकर नबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, अब आजीवन रहना पड़ेगा जेल में, जानें पूरा मामला

Updated at : 12 Jan 2022 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
चाईबासा से रांची बुलाकर नबालिग के साथ किया था दुष्कर्म, अब आजीवन रहना पड़ेगा जेल में, जानें पूरा मामला

झारखंड लोकगीत गायिका के साथ रांची के 3 लोगों ने दुष्कर्म किया था. उन्होंने साल 2019 में गाना रिकॉर्डिंग के बहाने बुलाया और तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. अब इस मामले में आदालत ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

विज्ञापन

रांची : पोक्सो के विशेष न्यायाधीश मो आसिफ इकबाल की अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के जुर्म में अभियुक्त मो खालिद राज, बबलू एवं यश राज सुनैजा को अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनायी है़. तीनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है़. अदालत ने सात जनवरी को तीनों को दोषी करार दिया था़ मामला 2019 का है.

चाईबासा निवासी पीड़िता ने रांची के महिला थाना में कांड 13/2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता झारखंडी लोकगीत गाती थी. उसने किसी स्टूडियो में लोकगीत रिकॉर्डिंग करने की इच्छा जतायी़ पीड़िता को कहीं से खालिद का नंबर मिला, तो उसने फोन कर रिकॉर्डिंग करने की इच्छा जाहिर की.

इस पर खालिद ने पीड़िता को रांची बुलाया. उसे खालिद और बबलू लेकर यश राज सुनैजा के स्टूडियो में गया. वहां रिकॉर्डिंग कराया, फिर एक खाली कमरे में खालिद और यश राज ने दुष्कर्म किया. बाद में पीड़िता को बबलू को सौंप दिया, जिसके बाद उसने भी दुष्कर्म किया़. इस संबंध में पीड़िता की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. तीनों आरोपियों को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से ही तीनों अभियुक्त जेल में हैं.

दुष्कर्म के मामले में दोषी करार: नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त कृष्णा सिंह उर्फ किशोर को पोक्सो के विशेष अदालत ने मंगलवार को दोषी करार दिया है़ सजा पर 15 जनवरी को सुनवाई होगी़ मामला गोंदा थाना क्षेत्र का है़ इस संबंध में गोंदा में 2017 में कांड संख्या- 01/ 17 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola