रांची के सिकिदिरी में सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस की छानबीन जारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 May 2023 9:08 AM
मंगलवार तड़के तीन बजे दोनों सहेलियां लौट रही थीं. इसी दौरान लड़की के घर से कुछ दूर पहले ही तीन युवकों ने दोनों लड़कियों को रोक लिया.
थाना क्षेत्र के कुच्चू गांव में मंगलवार तड़के सातवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के परिजनों ने गांव के तीन युवकों ओरापी बनाते हुए सिकिदिरी थाने में आवेदन दिया है और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार, कुच्चू की रहनेवाली नाबालिग सोमवार रात अपनी सहेली के साथ गांव में आयोजित मंडा पूजा देखने गयी थी.
मंगलवार तड़के तीन बजे दोनों सहेलियां लौट रही थीं. इसी दौरान लड़की के घर से कुछ दूर पहले ही तीन युवकों ने दोनों लड़कियों को रोक लिया. आरोपी एक लड़की को पकड़ कर कुछ दूर ले गये, जहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
वहीं, दूसरी लड़की भाग कर सहेली के घर पहुंची और उसके परिजनों को जानकारी दी. बाद में पीड़िता भी घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया. मंगलवार सुबह पीड़िता के परिजन थाना पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गयी. वहीं, तीनों आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










