Jharkhand Coronavirus Update : कोरोना की दूसरी लहर, कल से भी ज्यादा लोग मिले पॉजिटिव, सिर्फ रांची से 170 मरीज, जानें किन जिलों से मिले कितने संक्रमित

Published at :26 Mar 2021 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Coronavirus Update : कोरोना की दूसरी लहर, कल से भी ज्यादा लोग मिले पॉजिटिव, सिर्फ रांची से 170 मरीज, जानें किन जिलों से मिले कितने संक्रमित

राजधानी रांची में सर्वाधिक 170 संक्रमित मिले हैं, जो इस साल में सर्वाधिक हैं. दूसरी ओर, बोकारो में 11, देवघर में पांच, धनबाद में 12, दुमका में 11, पूर्वी सिंहभूम में 22, गोड्डा में तीन, गुमला छह, हजारीबाग, पाकुड़ व जामताड़ा में एक-एक, कोडरमा में तीन, लोहरदगा में दो, रामगढ़ में 11, साहिबगंज में 10, सरायकेला में सात व पश्चिमी सिंहभूम में दो संक्रमित मिले हैं.

विज्ञापन

Jharkhand news, Ranchi News, coronavirus update jharkhand रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण का दूसरी लहर आ चुकी है. गुरुवार को एक ही दिन में 274 नये संक्रमित मिले थे. 97 दिनों पहले (18 दिसंबर 2020 को) इतने ही संक्रमित मिले थे. वहीं, अब तक एक प्रतिशत से कम संक्रमित मिल रहे थे. 24 मार्च को 1.71 प्रतिशत संक्रमित मिले थे. पर 25 मार्च को अचानक यह आंकड़ा बढ़ गया है. इस दिन 11534 सैंपलों की जांच हुई है और 2.41 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं.

राजधानी रांची में सर्वाधिक 170 संक्रमित मिले हैं, जो इस साल में सर्वाधिक हैं. दूसरी ओर, बोकारो में 11, देवघर में पांच, धनबाद में 12, दुमका में 11, पूर्वी सिंहभूम में 22, गोड्डा में तीन, गुमला छह, हजारीबाग, पाकुड़ व जामताड़ा में एक-एक, कोडरमा में तीन, लोहरदगा में दो, रामगढ़ में 11, साहिबगंज में 10, सरायकेला में सात व पश्चिमी सिंहभूम में दो संक्रमित मिले हैं.

इस तरह राज्य भर में अब तक 121973 संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें 119698 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है. वहीं, 1100 की मौत हो चुकी है. इस समय राज्य में कोरोना के कुल 1175 एक्टिव केस हैं, जिसमें 574 एक्टिव केस रांची में हैं.

18 दिसंबर को मिले थे 274 कोरोना संक्रमित

25 मार्च को 2.41% की दर से संक्रमित मिले

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola