Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में कोरोना हर दिन छू रहा है नया आंकड़ा, 2366 मिले नये मामले, 19 की मौत, जानें अन्य जिलों की स्थिति

Updated at :13 Apr 2021 10:18 AM
विज्ञापन
Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में कोरोना हर दिन छू रहा है नया आंकड़ा, 2366 मिले नये मामले, 19 की मौत, जानें अन्य जिलों की स्थिति

वहीं अबतक 141750 संक्रमित मिले चुके हैं. इनमें 125175 की रिपोर्ट निगेटिव है. वहीं 1232 की मौत हो चुकी है. इस समय कुल एक्टिव केस 15343 है.

विज्ञापन

Active Cases In Jharkhand Today, Coronavirus in Jharkhand Today रांची : कोरोना से सोमवार को 19 संक्रमितों की मौत हो गयी है. इनमें रांची व धनबाद से आठ- आठ,पूर्वी सिंहभूम से दो व लोहरदगा के एक मरीज शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर साल का सर्वाधिक 2366 संक्रमित मिले हैं. राज्य में सोमवार को 33687 नये सैंपल लिये गये और 37028 की जांच हुई है और 6.58 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं. राज्य में अबतक 6198089 लोगों के सैंपल लिये गये हैं और 6180019 सैंपल की जांच हुई है. इस समय बैकलॉग में 18070 है.

वहीं अबतक 141750 संक्रमित मिले चुके हैं. इनमें 125175 की रिपोर्ट निगेटिव है. वहीं 1232 की मौत हो चुकी है. इस समय कुल एक्टिव केस 15343 है.

नये संक्रमित मिले :

बोकारो से 91, चतरा से 25, देवघर से 89, धनबाद से 64, दुमका से 50, पूर्वी सिंहभूम से 370, गढ़वा से 28, गिरिडीह से 29, गोड्डा से 24, गुमला से 54, हजारीबाग से 93,जामताड़ा से 44, खूंटी से 106,कोडरमा से 125, पाकुड़ से 14, पलामू से 38, सिमडेगा से 19 व पश्चिमी सिंहभूम से 34 संक्रमित मिले हैं.

937 की रिपोर्ट निगेटिव :

राज्य में 937 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनमें रांची से 493,पूर्वी सिंहभूम से 132, धनबाद से 42, बोकारो व जामताड़ा से 38-38, साहिबगंज से 37 व अन्य जिलों से 20 व इससे कम की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

पूरे राज्य का 43 प्रतिशत केस केवल रांची में

साप्ताहिक आकलन के अनुसार, विभाग ने राज्य के 13 जिलों को रेड जोन में रखा है, क्योंकि यहां चार से 11 अप्रैल के बीच पांच प्रतिशत से अधिक केस मिले हैं. इस अवधि में पूरे राज्य में कुल 12138 नये संक्रमित मिले हैं, जिसमें रांची जिले से ही 5262 केस मिले हैं, जो पूरे राज्य में मिले केस का 43.4 प्रतिशत है. वहीं, पू सिंहभूम से 1564 यानी 12.9 प्रतिशत, धनबाद से 543 यानी 4.5 प्रतिशत, दुमका से 481 यानी चार प्रतिशत और हजारीबाग से 439 यानी 3.6 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola