Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में मिले 190 संक्रमित, 180 की रिपोर्ट आयी नेगेटिव, जानें एक्टिव केस की संख्या

Published at :17 Dec 2020 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में मिले 190 संक्रमित, 180 की रिपोर्ट आयी नेगेटिव, जानें एक्टिव केस की संख्या

झारखंड में कोरोना के 190 संक्रमित मिले

विज्ञापन

रांची : राज्य में बुधवार को 16769 लोगों की कोरोना जांच की गयी. इसमें 190 संक्रमित मिले. इसमें से सिर्फ रांची में 87 संक्रमित मिले हैं. रांची में 2331 लोगों की जांच की गयी. वहीं कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गयी है. दुमका, हजारीबाग और पलामू के एक-एक मरीज की मौत हुई है. कोरोना से झारखंड में अब तक 1004 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में अब तक 112121 संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें से 109532 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 1585 है.

कहां कितने संक्रमित मिले :

बोकारो से 18, देवघर से छह, धनबाद से सात, पूर्वी सिंहभूम से 30, गढ़वा से चार, गुमला से दो, हजारीबाग से पांच, जामताड़ा से एक, खूंटी व कोडरमा से चार-चार, लोहरदगा से तीन, पलामू से नौ, रामगढ़ से छह, रांची से 87, साहेबगंज से एक व प. सिंहभूम से तीन संक्रमित मिले हैं.

180 की रिपोर्ट निगेटिव :

झारखंड में 180 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनमें बोकारो से 13, देवघर से चार, धनबाद से आठ, पू सिंहभूम से 16, गढ़वा से 10, हजारीबाग से सात, जामताड़ा से एक, खूंटी से दो, कोडरमा से चार, पलामू से 14, रामगढ़ से पांच, रांची से 86, सरायकेला व सिमडेगा से तीन-तीन व प. सिंहभूम से चार की रिपोर्ट निगेटिव आयी.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola