Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में कोरोना के 152 नये मामले, जानें किस जिले की क्या है स्थिति

Published at :29 Dec 2020 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में कोरोना के 152 नये मामले, जानें किस जिले की क्या है स्थिति

coronavirus update jharkhand/ corona case in jharkhand झारखंड में कोरोना के 152 नये मामले, 154 लोगों की रिपोर्ट आयी नेगेटिव

विज्ञापन

Coronavirus in jharkhand, Corona cases in jharkhand, Coronavirus update in jharkhand रांची : सोमवार को राज्य भर में 15440 सैंपल की जांच में कुल 152 संक्रमित मिले हैं. जिनमें रांची के ही 71 संक्रमित शामिल हैं. दूसरी ओर एक मरीज की मौत हो गयी है. कोरोना से झारखंड में अब तक 1020 संक्रमितों की मौत हो गयी है. वहीं राज्य में अब तक 114420 संक्रमित मिले हैं तथा 111818 स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय कुल एक्टिव केस 1582 है.

कहां कितने संक्रमित मिले :

बोकारो से 10,चतरा से एक, देवघर से पांच, धनबाद से तीन, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम से 30, गढ़वा से एक ,गिरिडीह से दो, गुमला से चार, हजारीबाग से तीन, जामताड़ा से एक, लातेहार व लोहरदगा से एक-एक, पलामू से पांच, रामगढ़ से चार, रांची से 71, सरायकेला से तीन, सिमडेगा से एक तथा प. सिंहभूम से पांच संक्रमित मिले हैं.

कहां से कितने की रिपोर्ट निगेटिव :

सोमवार को 154 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनमें बोकारो के 10, देवघर के तीन, पूर्वी सिंहभूम के 30, गढ़वा के एक, गोड्डा व गुमला के चार-चार, हजारीबाग के पांच, खूंटी के 10, कोडरमा के दो, लातेहार के एक,लोहरदगा के चार, पलामू के आठ, रामगढ़ के चार, रांची के 55, साहेबगंज के पांच, सरायकेला व पश्चिमी सिंहभूम के तीन-तीन तथा सिमडेगा के एक संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

रांची में 71 संक्रमित मिले 55 की रिपोर्ट निगेटिव

रांची. स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना संक्रमितों के लिए प्लाज्मा का नया मांग पत्र जारी कर दिया है. सभी मेडिकल कॉलेज, सिविल सर्जन व ब्लड बैंकों के लिए मांग पत्र जारी किया गया है. अब नये मांग पत्र के हिसाब से कंवलसेंट प्लाज्मा की मांग करनी होगी. नये प्रारूप में कंवलसेंट प्लाज्मा का कॉलम बनाया गया है.

सिर्फ प्लाज्मा लिखा होने से कई बार फ्रोजन प्लाज्मा भेज दिया जाता था. राजधानी के एक निजी अस्पताल में प्लाज्मा की मांग करने पर कंवलसेंट प्लाज्मा की जगह फ्रोजन प्लाज्मा भेज दिया गया. इसकी जानकारी जब लाइव सेवर्स के अतुल गेरा को मिली, तो उन्होंने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की. वहां से बताया गया कि तकनीकी गलती के कारण ऐसा हुआ. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने नया मांग पत्र जारी किया.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola