नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, इंडिया गठबंधन ने किया बहिष्कार

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन

नीति आयोग की शनिवार हो रही बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हिस्सा नहीं लिया है. इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है.

विज्ञापन

रांची : नीति आयोग की बैठक शनिवार को दिल्ली में हो रही है. जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं. लेकिन इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए. दरअसल इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है. हालांकि इंडिया गठबंधन के ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक में हिस्सा ले रहीं हैं. वह शुक्रवार शाम ही दिल्ली के लिए रवाना हो गयी थी.

बैठक में शामिल होने को लेकर संशय था बरकरार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैठक में शामिल होने को लेकर संशय बरकरार था. शुक्रवार की रात तक वह दिल्ली नहीं गये थे. वहीं, सीएमओ इस मामले पर कहना था कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है कि वह बैठक में हिस्सा लेंगे या नहीं. लेकिन शनिवार सुबह जब वह बैठक में नहीं पहुंचे तो ये स्पष्ट हो चला था कि वह बैठक में शामिल नहीं होंगे. हालांकि सीएम ने पिछले दिनों अपने दिल्ली दौरे के दौरान कहा था कि नीति आयोग की बैठक में वह जाएंगे और झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग करेंगे. इंडिया गठबंधन के बहिष्कार के बाद फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है.

इन मुख्यमंत्रियों ने पहले ही कर दिया था बहिष्कार का ऐलान

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन ने नीति आयोग की इस बैठक का बहिष्कार किया है. कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के सुखविंदर सिंह सुक्खू और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, केरल के सीएम पिनराई विजयन और दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने भी इस बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया. लेकिन संभावना जतायी जा रही थी कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं.

Also Read: Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दोहराया संकल्प, कहा-नहीं चेते तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola