PESA नियमावली लागू करने की कवायद तेज, सीएम चंपाई सोरेन बोले- झारखंड में बेहतर पेसा कानून प्राथमिकता

पेसा नियमावली को लागू करने के लिए हुई समीक्षा बैठक में सीएम चंपाई सोरेन व अन्य.
PESA नियमावली को लागू करने की झारखंड में कवायद तेज हो गई है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि झारखंड में बेहतर पेसा कानून उनकी सरकार की प्राथमिकता है.
PESA Rule in Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सूबे में पेसा नियमावली को लागू करने की कवायद तेज कर दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि झारखंड में बेहतर पैसा कानून लागू करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है.
PESA : एक परिचय एवं रोड मैप विषय पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बृहस्पतिवार (13 जून) को झारखंड मंत्रालय में पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान अधिकारियों ने ‘पेसा : एक परिचय एवं रोड मैप’ विषय पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दिया. मुख्यमंत्री ने ‘पेसा : एक परिचय एवं रोड मैप’ की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए.
मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच पेसा कानून पर हुई विस्तृत चर्चा
समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं अधिकारियों के बीच इस बात पर चर्चा हुई कि राज्य में शीघ्र पेसा (PESA) कानून कैसे लागू किया जाए. इस दौरान कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. इस अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में एक बेहतर पेसा नियमावली बने, यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है.
इसे भी पढ़ें : ग्राम प्रधानों को पेसा कानून व अधिकार की दी गयी जानकारी
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हुए ये लोग
समीक्षा बैठक में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, निदेशक पंचायती राज निशा उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें
झारखंड में लागू नहीं हो पाया पेसा कानून, अगले वर्ष केंद्र से रुक सकता है 600 करोड़ का ग्रांट
झारखंड : पेसा कानून को दिया गया अंतिम रूप, ग्रामसभा को आदिवासियों की जमीन वापसी का मिलेगा अधिकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




