Sarhul: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन ने दी सरहुल की शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा

चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन ने सरहुल पर दी शुभकामनाएं. प्रभात खबर
Sarhul: प्रकृति पर्व सरहुल पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने लोगों को शुभकामनाएं दी है.
Table of Contents
Sarhul: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो नेता कल्पना मुर्मू सोरेन ने सरहुल की शुभकामनाएं दी है. दोनों ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ट्वीट के जरिए प्रकृति पर्व की शुभकामनाएं लोगों को दी है.
Sarhul: सोशल मीडिया पर दी सरहुल की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, जोहार, आप सभी को प्रकृति पर्व सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने इसी ट्वीट में आगे लिखा है- सरहुल का संदेश है कि प्रकृति में मौजूद पेड़-पौधों, पहाड़, नदी, जमीन, सूर्य की तरह हम सभी आपस में प्रेम, भाईचारे व एकता के साथ रहें तथा समाज से जुडे़ रहें.
हेमंत सोरेन के अकाउंट से कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया ट्वीट
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने पति के ‘एक्स’ अकाउंट से एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि सरहुल प्रकृति की उदारता का उत्सव है.
Also Read : Sarhul: इन आउटफिट्स आइडियाज के साथ सरहुल के पर्व को बनाएं यादगार
प्रकृति के अमूल्य उपहारों का आभार जताने का अवसर है सरहुल
उन्होंने इसमें आगे लिखा है कि जैसे ही सखुआ के पेड़ों पर फूल खिलने लगते हैं, हमें एक बार फिर प्रकृति के अमूल्य उपहारों का आभार व्यक्त करने का अवसर मिलता है. उन्होंने लिखा कि पीढ़ियों से, सरहुल हमारे लिए, जल, जंगल, जमीन की रक्षा करने वाले हमारे पूर्वजों को याद करने का पावन पर्व भी रहा है.
सखुआ पेड़ के नीचे भोज, नाचते-झूमते खुशहाली की करते हैं कामना
कल्पना मुर्मू सोरेन लिखतीं हैं कि इस दिन हम पूजा करने के साथ-साथ सुंदर फूलों से आच्छादित सखुआ के पेड़ के नीचे एकत्रित होकर भोज करते हैं. हर्षोल्लास से नाचते-झूमते हैं और सभी की खुशहाली की कामना करते हैं.
जलवायु परिवर्तन के दौर में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें
उन्होंने लिखा है कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में, हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए. सखुआ (शाल) का पेड़ केवल एक प्राचीन प्रतीक ही नहीं है. इसके पत्ते, फूल और लकड़ी हमारे खाद्य, औषधीय और जीवन-उपयोगी सामग्री के अमूल्य स्रोत भी हैं.
Also Read : Sarhul 2024 : सरहुल के अवसर पर गाये जाने वाले गीत
पूरे देश को सरहुल के पावन पर्व में शामिल होने का दिया आमंत्रण
उन्होंने लिखा कि सरहुल का पर्व मनाकर, हम प्रकृति की रक्षा के प्रति एक बार फिर अपनी जिम्मेदारी को दोहराते हैं. मैं पूरे देश को सरहुल के पावन पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित करती हूं. आइए, हम कृतज्ञता, एकजुटता और समृद्ध पारंपरिक संस्कृति के साथ प्रकृति का यह पावन पर्व मनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




