Jharkhand Chief Secretary: मुख्य सचिव एल खियांग्ते आज रिटायर होंगे या मिलेगा एक्सटेंशन! जानिए कहां फंसा है पेंच

Published by : Pritish Sahay Updated At : 31 Oct 2024 1:16 PM

विज्ञापन

Jharkhand Chief Secretary

Jharkhand Chief Secretary: झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते आज रिटायर हो रहे हैं. हालांकि राज्य सरकार के आग्रह पर चुनाव आयोग ने उन्हें सर्विस एक्सटेंशन देने के प्रस्ताव पर रजामंदी दे दी है. लेकिन, अभी तक उनके एक्सटेंशन को लेकर कोई पत्र राज्य सरकार को नहीं मिला है.

विज्ञापन

Jharkhand Chief Secretary: चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते को सर्विस एक्सटेंशन देने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति जता दी है. लेकिन, इसके उन्हें एक्सटेंशन देने से संबंधित कोई पत्र राज्य सरकार को अब तक नहीं मिला है. बता दें, कि मुख्य सचिव एल खियांग्ते के सेवानिवृत होने की तिथि 31 अक्टूबर 2024 है. राज्य सरकार ने 31 अक्टूबर के बाद किसी नये अधिकारी को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त और पदस्थापित करने के बदले वर्तमान मुख्य सचिव को ही छह माह का एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव चुनाव आयोग के पास भेजा था, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया. साथ ही अनापत्ति प्रमाण पत्र के साथ मामले पर अंतिम निर्णय के लिए भारत सरकार को भेज दिया है. लेकिन, अभी तक एक्सटेंशन को लेकर कोई पत्र राज्य सरकार को नहीं मिला है.

पिछले साल मुख्य सचिव बने थे खियांग्ते

बता दें, एल खियांग्ते को साल 2023 के दिसंबर महीने में झारखंड का मुख्य सचिव बनाया गया था. वो राज्य के 24वें मुख्य सचिव हैं. कार्मिक प्रशासनिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर उन्हें श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद से मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया था. खियांग्ते 1988 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं.

कई अहम पदों पर कर चुके हैं काम

मुख्य सचिव एल खियांग्ते मूल रूप से मिजोरम के रहने वाले हैं. साल 1988 में प्रशासनिक सेवा में उनका चयन हुआ था. एकीकृत बिहार के बक्सर जिले में उन्होंने जिलाधिकारी के रूप में काम किया था. राज्य के विभाजन के बाद उन्हें झारखंड कैडर आवंटित किया गया. झारखंड में उन्होंने आदिवासी कल्याण आयुक्त के अलावा आदिवासी कल्याण सचिव के रूप में भी काम किया. वह भवन निर्माण विभाग में भी सचिव के रूप में पदस्थापित रहे.

Also Read: Jharkhand Chunav: कांग्रेस ‘इंडिया गठबंधन’ के सत्ता की राह में बन सकती है रोड़ा, पिछला स्ट्राइक रेट दोहराना चुनौती

पद्मश्री Mukund Nayak की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा दिल्ली, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola