कैश कांड में पकड़े गये कांग्रेस के तीन विधायकों पर आज स्पीकर दलबदल मामले की करेंगे सुनवाई

Updated at : 22 Sep 2022 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
कैश कांड में पकड़े गये कांग्रेस के तीन विधायकों पर आज स्पीकर दलबदल मामले की करेंगे सुनवाई

कोलकाता में कैश कांड में फंसे कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी, विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप पर चल रहे दलबदल मामले की सुनवाई गुरुवार (22 सितंबर) को स्पीकर रबींद्रनाथ महतो करेंगे़

विज्ञापन

रांची: कोलकाता में कैश कांड में फंसे कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी, विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप पर चल रहे दलबदल मामले की सुनवाई गुरुवार (22 सितंबर) को स्पीकर रबींद्रनाथ महतो करेंगे़ इन विधायकाें पर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ दूसरे विधायकों को ऑफर देकर दलबदल कराने का अारोप है.

कांग्रेस विधायक अनुप सिंह व शिल्पा नेहा तिर्की की शिकायत के बाद विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने इन विधायकों के खिलाफ दलबदल की शिकायत स्पीकर से की थी़ स्पीकर के न्यायाधिकरण में इस मामले की सुनवाई चल रही है़ स्पीकर श्री महतो के न्यायाधिकरण में दो बार सुनवाई हो चुकी है़ दलबदल के आरोपी विधायकों की ओर से चार सप्ताह का समय मांगा गया था़ स्पीकर ने इस मामले में दो सप्ताह का समय विधायकों को दिया और 22 सितंबर की तारीख तय की.

क्या कहा है शिकायत करने वाले विधायकों ने

शिकायत करनेवाले पार्टी विधायकों ने कहा है कि इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप ने भाजपा में शामिल होने के लिए 10 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर किया था. विधायकों ने पार्टी से कहा है कि कैश कांड में फंसे विधायकों ने फोन पर कहा था कि हेमंत सरकार को छोड़ कर इधर आ जा जाये़ं. विधायकों की शिकायत को पार्टी ने गंभीरता से लिया है़. पार्टी का मानना है कि यह दूसरे दल में शामिल होने की गतिविधि है़ पार्टी विरोधी काम है़ पार्टी ने स्पीकर को बताया है कि इन विधायकों के पास से कैश बरामद भी हुए है़

विधायकों को पहले शो-कॉज हुआ था, भेजा जवाब

आपको बता दें कि इन विधायकों को पार्टी ने पहले कारण बताओ नोटिस जारी की गयी. विधायकों से कहा गया है कि आप लोग कैश के साथ पकड़े गये है़ं पार्टी विरोधी काम में लिप्त है़ं विधायकों ने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपना जवाब दे दिया है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola