रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रिम्स आश्रयगृह का किया निरीक्षण, कहा - कैंटीन को कमाई का जरिया न बनायें

Updated:
विज्ञापन

रिम्स आश्रयगृह का निरीक्षण करते संजय सेठ (फोटो : @SethSanjayMP)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को रिम्स आश्रयगृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने खराब लिफ्ट, कॉरिडोर में जमा पानी और कैंटीन में अव्यवस्था पर गहरी नाराज़गी जताई. मंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सियासत छोड़ व्यवस्था सुधारें.

विज्ञापन

Sanjay Seth inspects RIMS : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को रिम्स आश्रयगृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने खराब लिफ्ट, कॉरिडोर में जमा पानी और कैंटीन में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों के परिजनों को सिर्फ 10 रुपये में भोजन उपलब्ध कराना उद्देश्य था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में अधिक कीमत पर भोजन मिल रहा है. मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आश्रयगृह की कैंटीन सेवा के बजाय रेस्टोरेंट की तरह संचालित होती दिख रही है. ऐसा लगता है कि इसे कमाई का जरिया बना लिया गया है. इसे कमाई का जरिया न बनायें.

विज्ञापन

सियासत छोड़ व्यवस्था सुधारें स्वास्थ्य मंत्री 

निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा रिम्स और स्वास्थ्य विभाग का संचालन किया जाता है. अक्सर बड़ी-बड़ी बातें कही जाती हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि रिम्स जैसे संस्थान में इलाज के लिए आने वाले गरीबों के साथ धोखा किया जा रहा है और वह चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जी राज्य की सियासत बाद में भी होती रहेगी, पहले रिम्स की व्यवस्था संभालिये. रक्षा राज्य मंत्री ने रिम्स निदेशक डॉ डीके सिन्हा से गरीब मरीज और उनके परिजनों को सम्मानजनक वातावरण के साथ सस्ती दर पर रहने और भोजन की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा.

ये भी पढ़ें- जामताड़ा के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, बिना इलाज के गर्भवती को बैरंग लौटाने का आरोप

ये भी पढ़ें-चतरा के हंटरगंज में दो लाख की सुपारी देकर दिव्या की कराई गई हत्या, मामले में एक गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola