हेमंत सोरेन के मंत्री पर भड़के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, मोबाइल फोन को किया जब्त, जानें पूरा मामला
Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Mar 2025 2:45 PM
मंत्री हफिजुल हसन (फाइल फोटो)
Jharkhand Budget Session 2025: झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के फोन को जब्त कर लिया गया. वह सदन के अंदर किसी से फोन पर बात कर रहे थे. पूरा मामला क्या है, इसे जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें
रांची, आनंद मोहन: झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन सदन में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के मोबाइल को जब्त कर लिया गया. स्पीकर रवींद्र नाथ महतो के निर्देश पर ये कदम उठाया गया. दरअसल जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी चलते सत्र में किसी से फोन पर बात कर रहे थे. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए उनका फोन जब्त करने को कहा. उन्होंने कहा कि बार बार निर्देश देने के बावजूद इसका पालन नहीं होता है.
क्या है पूरा मामला
झारखंड विधानसभा के अंतिम दिन कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव किसी मुद्दे को सदन के अंदर उठा रहे थे. उनके सवाल पूछने के दौरान मंत्री हफीजुल अंसारी किसी से फोन पर बात करने लगे. जिस पर कांग्रेस विधायक दल के नेता ने उन्हें ऐसा करने से मना किया. उन्होंने कहा कि सदन के अंदर फोन के इस्तेमाल से बाधा उत्पन्न होती है. कृपया वह फोन पर बात न करें.
स्पीकर रवींद्रनाथ महतो बोले- निर्देशों का नहीं होता पालन
विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो विधायक प्रदीप यादव की बात को सुनकर उन्होंने कहा कि कितनी बार सदन के अंदर फोन के इस्तेमाल न करने के लिए कहा गया है. इसके बावजूद भी निर्देशों का पालन नहीं होता. उन्होंने कहा कि बार बार एक ही बात को दोहरना ठीक नहीं है. इसके बाद अध्यक्ष ने मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के फोन को जब्त करने के लिए कहा. उसके बाद विधानसभा के अंदर मौजूद कर्मी ने फोन को जब्त कर अध्यक्ष के आसन पर पहुंचा दिया.
Also Read: हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों के परिजनों को दी बड़ी सौगात, केवल ये लोग हो जाएंगे वंचित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










