ePaper

हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलनकारियों के परिजनों को दी बड़ी सौगात, केवल ये लोग हो जाएंगे वंचित

Updated at : 22 Mar 2025 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
योगेंद्र प्रसाद महतो, File Photo

योगेंद्र प्रसाद महतो, File Photo

Hemant Soren Gift: योगेंद्र प्रसाद महतो ने बीजेपी विधायक अमित यादव के एक सवाल के जवाब ऐलान किया कि राज्य सरकार अलग झारखंड के लिए आंदोलन करने वालों को नौकिरयों में आरक्षण का लाभ देगी.

विज्ञापन

Jharkhand Budget Session 2025, रांची, आनंद मोहन: झारखंड विधानसभा के अंतिम दिन आंदोलनकारियों के परिजनों के को हेमंत सरकार ने बड़ी सौगात दी है. कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने सदन के अंदर ऐलान किया कि आंदोलनकारियों के आश्रितों को राज्य सरकार नौकरियों में क्षितिज आरक्षण का लाभ देगी. ये बातें उन्होंने बीजेपी विधायक अमित यादव के एक सवाल के जवाब में कही है. हालांकि इसका लाभ वनांचल आंदोलनकारियों को नहीं मिलेगा.

क्या पूछा विधायक अमित यादव ने

दरअसल विधायक अमित यादव ने सवाल पूछा था कि वनांचल या अन्य मांगों को लेकर आदोलन करने वालों को नौकरी या पेंशन का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है. उनका कहना था कि भले ही नाम अलग है लेकिन उन लोगों ने भी अलग राज्य के लिए ही आंदोलन किया था. रांची विधायक सीपी सिंह ने भी उनकी बातों का समर्थन करते हुए कहा कि स्वर्गीय समरेश सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अलग झारखंड को नेतृत्व किया था.

मंत्री योगेंद्र महतो बोले- आंदोलनकारियों को चिन्हित करने के लिए बना है त्रिस्तरीय आयोग

विधायक अमित यादव के जवाब में मंत्री योगेंद्र महतो ने कहा कि आंदोलनकारियों या उसके परिजनों को चिन्हित करने के लिए त्रिस्तरीय आयोग बना है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारी और उसके परिजनों को नौकरियों में क्षितिज आरक्षण का लाभ देगी. इसके बाद विधायक हेमलाल मुर्मू और फिर संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जवाब दिया कि वनांचल आंदोलन का कोई भी आंदोलनकारी है जिसने लाठी खाई है या फिर जेल गया हो? चिराग ले लेकर ढूंढने से भी नहीं मिलता है.

Also Read: पलामू में मालगाड़ी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, रात 2:45 बजे कैसे हुआ हादसा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola