हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा ऐलान, सदन में बता दिया कब होगा जातीय सर्वे?

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :24 Mar 2025 12:45 PM
विज्ञापन
दीपक बिरुआ, File Photo

दीपक बिरुआ, File Photo

Jharkhand Budget Session 2025: दीपक बिरुआ ने सदन में जानकारी दी है कि अगले वित्तीय वर्ष में सरकार जातीय सर्वे का काम शुरू करायेगी. विधाक प्रदीप यादव के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ये बातें कही है.

विज्ञापन

रांची, आनंद मोहन: झारखंड विधानसभा में सदन के अंदर सोमवार को सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. कैबिनेट मंत्री दीपक बीरुआ ने बता दिया है कि उनकी सरकार जातीय सर्वेक्षण करायेगी. उन्होंने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जातीय सर्वे कराने को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. अगले वित्तीय वर्ष में यह काम होगा.

प्रदीप यादव ने क्या सवाल पूछा था

सदन में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सरकार से सवाल पूछा था कि 12 फरवरी 2024 को कैबिनेट बैठक में जातीय सर्वे कराने को लेकर फैसला लिया गया था. 1 साल बीत गये अभी तक इस पर क्या काम हुआ? उन्होंने कहा कि तेलंगना जैसे राज्य हमसे बाद में जातीय सर्वे कराने के फैसला लिया और वहां यह कार्य पूरा भी हो गया. उन्होंने कहा कि जातीय गणना सिर्फ जनगणना नहीं बल्कि समाज का एक्सरे है. इससे पता चलता है कि कौन सा व्यक्ति किस पायदान पर है. प्रदीप यादव ने सरकार से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी कि इस दिशा में क्या क्या कदम उठाया गया है.

Also Read: साहिबगंज में रहस्यमयी बीमारी ने ली 10 दिन में पांच बच्चों की जान, ये हैं इसके लक्षण

कार्मिक विभाग को दी गयी जातीय सर्वेक्षण की जिम्मेवारी : मंत्री दीपक बिरुआ

इसके जवाब में मंत्री दीपक बिरुआ ने बताया कि जातीय सर्वेक्षण के लिए कार्मिक विभाग को जिम्मेदारी दे दी गयी है. जिस पर काम चल रहा है. जातीय जणगणना का कराने के काम केंद्र सरकार का है. लेकिन अगले वित्तीय वर्ष में उनकी सरकार जातीय सर्वे का काम शुरू करायेगी. कौन सी एजेंसी इस कार्य को करेगी इसे लेकर कुछ से बातचीत हुई है. इसकी प्रक्रिया जारी है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola