Jharkhand Breaking News Live: कोडरमा में कुएं में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
कोडरमा में कुएं में डूबने से पांच साल के बच्चे की मौत
सतगावां (कोडरमा) : थाना क्षेत्र की कटैया पंचायत में मनरेगा से बन रहे कूप में डूबने से एक बालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान ढाब दुमदूमा के टिटैहिया टांड़ निवासी पांच वर्षीय कुंदन कुमार (पिता रविंद्र प्रसाद यादव ) के रूप में हुई है. घटना के बाद कूप निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखे जाने पर सवाल उठ रहा है़, वहीं दूसरी ओर बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार कुंदन बुधवार को अपने घर से निकला था, पर शाम को उसके घर पर वापस नहीं आने पर परिजन खोजबीन करने लगे. बालक की खोजबीन करते-करते रात हो गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. गुरुवार की सुबह उसके शव को मनरेगा के अर्द्धनिर्मित कूप में देखा गया तो परिजन फूट-फूट कर रोने लगे.
लातेहार में पिता का इलाज कराकर घर लौट रहे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, पिता घायल
लातेहार: एनएच-75 पर सदर थाना क्षेत्र के डुडंगी गांव के एस्सार पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क दुर्घटना हुई. इसमें प्रवेश सिंह की मौत हो गयी, जबकि पिता विसेश्वर सिंह व रामू परहिया घायल हो गये. जानकारी के अनुसार मृतक प्रवेश सिंह विसेश्वर सिंह का पुत्र था, जो अपने गांव (सिकिद लावागड़ा, हेरहंज) से आया था. प्रवेश सिंह सदर अस्पताल लातेहार से अपने पिता का इलाज कराकर अपने घर लौट रहा था. तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे और लातेहार से मनिका की ओर जा रहे थे. एस्सार पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक से ओवरटेक कर मोटरसाइकिल पार करने लगे, तभी सामने से अचानक एक ट्रक आ गया. मोटरसाइकिल चला रहे प्रवेश ने अपना संतुलन खो दिया और ट्रक की चपेट मे आ गया. भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने ऐबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल भेजा. पुलिस ने ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर ली है. मृतक का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां का किया दौरा, कुचाई के लोगों से किया संवाद
खरसावां/कुचाई: खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को खरसावां के कुचाई प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान कुचाई के दलभंगा में ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी.

दुमका से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पहली बार रांची पहुंची जामा विधायक सीता सोरेन
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झामुमो छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाली सीता सोरेन दुमका से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद पहली बार रांची पहुंची. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर पार्टी आलाकमान का धन्यवाद दिया.
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए