जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी: अभय तिवारी समेत 2 आरोपियों की जमानत पर फैसला आज
दो की जमानत पर फैसला आज
14वीं जेपीएससी नियुक्ति में धांधली के आरोपी अभय कुमार तिवारी और उमेश कुमार की जमानत याचिका पर आज फैसला आएगा. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. मामले की जांच 21 जुलाई से चल रही है.
JPSC Recruitment Controversy: 14वीं जेपीएससी नियुक्ति में गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद अभय कुमार तिवारी और उमेश कुमार की जमानत याचिका पर मंगलवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. अदालत बुधवार को दोनों की जमानत पर फैसला सुनाएगी.
ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी का 39वां दीक्षांत समारोह आज, 58 विद्यार्थियों को मिलेंगे 71 गोल्ड मेडल
21 जुलाई से शुरू हुई थी कार्रवाई
14वीं जेपीएससी नियुक्ति में गड़बड़ी और कथित फर्जीवाड़े को लेकर रांची पुलिस और सीआईडी ने 21 जुलाई से कार्रवाई शुरू की थी. इसी क्रम में जेपीएससी कार्यालय में भी छापेमारी की गई थी. जांच के दौरान नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े कई तथ्य सामने आने के बाद पुलिस और सीआईडी ने जांच और कार्रवाई तेज कर दी थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए