रांची के इन इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
रांची के कई इलाकों में मेंटेनेंस और केबलिंग कार्य के कारण आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची यहाँ देखें.
रांचीः राजधानी के कई इलाकों में जरूरी मेंटेनेंस और केबलिंग कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 33/11 केवीए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अशोकनगर, आरएमसीएच, पावर हाउस तुपुदाना, सब डिवीजन ओरमांझी और आईटीआई फीडर से जुड़े कुछ इलाकों में दिन की शुरुआत से बिजली प्रभावित रहेगी.
कई इलाकों में सुबह 10 बजे से बिजली काटी जाएगी, जिसे शाम चार बजे तक पूरी तरह बहाल करने का प्रयास किया जाएगा. इस दौरान संबंधित इलाकों में आरडीएसएस योजना के तहत केबलिंग का काम किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- अब रोजमर्रा की जरूरतों से तय होगी न्यूनतम मजदूरी, श्रम विभाग ने तैयार किया नया ड्राफ्ट
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
तय शटडाउन के कारण अशोकनगर एक्सटेंशन, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, रामदेव विहार, मोहन मार्केटिंग कांप्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कांप्लेक्स और अरगोड़ा चौक समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. वहीं, 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र मोरहाबादी से जुड़े नगराटोली, नवीन मित्रा रोड, मधुरेणु अपार्टमेंट के आसपास के इलाकों में भी बिजली बाधित रहेगी.
हटिया और ओरमांझी क्षेत्र भी प्रभावित
पावर हाउस तुपुदाना के हटिया फीडर में आरडीएसएस योजना के तहत कवर्ड केबल में बदलने का काम किया जायेगा. इसके कारण अपर हटिया, एकता नगर, लोअर हटिया और ओबरिया रोड समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसके अलावा ओरमांझी के विकास बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी तय शटडाउन के कारण बिजली बाधित रहेगी.
ये भी पढ़ें- जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी: अभय तिवारी समेत 2 आरोपियों की जमानत पर फैसला आज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए