Jharkhand Breaking News Live: पूर्वी सिंहभूम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Mar 2024 4:26 PM
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...
पूर्वी सिंहभूम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल
पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा -गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर कुलडीहा गांव के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान भालूकडीह निवासी राजेश सिंह, रोहित सिंह, रोहित महतो के रुप में हुई है.
पलामू डीसी के नाम पर बना फर्जी फेसबुक अकाउंट
पलामू के डीसी नाम पर किसी ने फर्जी अकाउंट बनाया है. इस अकाउंट से कई लोग जुड़ गए है, हालांकि प्रशासन को जब इसकी जानकारी मिली तो इसे बंद करवाने की दिशा में जुट चुकी है. साथ लोगों से अपील की गयी है कि इस अकाउंट से भेजे जा रहे किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया न दें. ज्ञात हो की इससे पहले भी पलामू उपायुक्त के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना यूजर्स को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया गया था.
गिरिडीह के सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दो घायल
देवरी. गिरिडीह के मंडरो – खरियोडीह मुख्य मार्ग पर हीरोडीह थाना क्षेत्र के समुआडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य घायल हो गए. मृतक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो के बिहारी मल्होत्रा 40 वर्ष के रुप में हुई है. जबकि हादसे में घायल का नाम रंजीत मल्होत्रा 30 वर्ष व भैरो मल्होत्रा 13 वर्ष है. जानकारी के मुताहित बुधवार को तीनों बाइक से सब्जी खरीदने मंडरो बाजार जा रहे थे. इसी क्रम में समुआडीह के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक बांस के पेड़ से टकरा गयी.
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, सड़क जाम कर रहे लोगों के साथ पुलिस की झड़प
गुमला के भरनो में मंगलवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जाम हटवाने पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों की झड़प हो गयी. आक्रोशितों ने भरनो थाना के थानेदार को जख्मी कर दिया है. कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ग्रामीणों को शांत करवाने में सफल रही.
पलामू में पारिवारिक विवाद के कारण एक की हत्या
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में भाई ने अपने ही चचरे भाई की गोली मारने के बाद गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. मृतक का नाम मनोज है. घटना मंगलवार की रात 10:40 बजे के करीब की है. जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व मृतक मनोज चौधरी ने अपने चचेरे भाई के साथ गाली गलौज की थी. जिसके प्रतिशोध में घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक पर पहले से ही कई आपराधिक थाने में दर्ज हैं.
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए