ePaper

नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने पर झारखंड के सभी मंडलों में 9 जून को मनेगा उत्सव

Updated at : 08 Jun 2024 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand bjp celebrate pm narendra modi oath taking

नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार केंद्र में बनी सरकार का झारखंड भाजपा मनाएगी उत्सव.

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने पर झारखंड भाजपा ने उत्सव मनाने का निर्णय लिया है. सभी मंडलों में इसका जश्न मनाया जाएगा.

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रहा है. झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे उत्सव के रूप में मनाने जा रही है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसका ऐलान किया है.

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के दिन झारखंड में भाजपा का उत्सव

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और वर्तमान में झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार (8 जून) को कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन रही है. इस अवसर पर झारखंड इसका उत्सव मनाएगा. कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी अंतिम चरण में है.

9 जून को हजारों लोग बनेंगे पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के साक्षी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूरे देश से नवनिर्वाचित सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं. सभी प्रदेशों से पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रभारी, लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के संयोजक एवं प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता 9 जून को तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे.

झारखंड में बड़े पैमाने पर मनेगा उत्सव, मंडलों को दिए दिशा-निर्देश

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस अवसर पर झारखंड में भी बड़े पैमाने पर उत्सव मनाया जाएगा. कहा कि झारखंड के सभी सांगठनिक मंडलों में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के अवसर पर उत्सव मनाने का निर्णय हमने लिया है. बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सभी मंडलों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं.

झारखंड ने एक बार फिर एनडीए के पक्ष में दिया जनादेश : बाबूलाल

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि झारखंड की जनता ने एक बार फिर एनडीए के पक्ष में जनादेश दिया है. वहीं भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया था. वह संकल्प साकार होने जा रहा है. केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनने जा रही है. इसका जश्न बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा.

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन पर साधा निशाना

बाबूलाल मरांडी ने इस अवसर पर झारखंड की चंपाई सोरन सरकार पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश से भी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से इसी साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में वर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे. उन्होंने इस सरकार को भ्रष्ट करार देते हुए कहा कि यह तुष्टिकरण करती है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को भी विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार है.

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के न्याय पत्र पर रांची में बोले बाबूलाल मरांडी, देशवासियों के साथ अन्याय के लिए पार्टी मांगे माफी

तीसरी बार मोदी सरकार के लिए देश का जनादेश, लोकसभा के चुनाव परिणाम पर बोले बाबूलाल मरांडी

Jharkhand : फेसबुक पोस्ट में बोले हेमंत- जेल में हो रहा जुल्म, तो बाबूलाल ने दी तीखी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola