झारखंड BJP ने हेमंत सोरेन सरकार पर बोला हमला, किसानों से वादा खिलाफी का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी

Jharkhand BJP: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि सरकार ने यहां की जनता को ठगा है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोला है. पार्टी का कहना है कि सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है. ये बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे अपने घोषणा के मुताबिक किसानों से 3200 रुपये में आनाज की खरीदारी करें. बाबूलाल ने कहा कि सरकार के ये सोचना होगी कि किसानों हम कैसे प्रोत्साहित करें. लेकिन यह सरकार उन्हें प्रोत्साहित करने की बजाय यहां की जनता को ठगा है.

सरकार को सोचना चाहिए कि क���सान कैसे आत्मनिर्भर बनें : बाबूलाल मरांडी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 3200 रुपये में अनाज खरीदने की बात कही थी. लेकिन आज वे इसके उलट 2400 रुपये में अनाज की खरीदारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को ये सोचना चाहिए कि किसान कैसे आत्मनिर्भर बनें. चूंकि हम सभी जानते हैं कि हम आनाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहते हैं. इसलिए सरकार को चाहिए को वे किसानों को प्रोत्साहित करें.

झारखंड की सभी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बाबूलाल मरांडी ने सरकार से की ये मांग

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ओडिशा और छत्तीसगढ़ में किसानों से 3200 रुपये में आनाज की खरीदारी कर रही है. बाबूलाल मरांडी ने इन्हीं दो राज्यों के तर्ज पर झारखंड में भी 3200 रुपये में आनाज खरीदारी की मांग की है. साथ ही पैक्स और लैंपस में धान की कटौती कर रही है उस पर लगाम लगाएं. इसके अलावा धान की खरीद में पारदर्शिता लाएं.

AlsO Read: JSSC ऑफिस घेरने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को बाबूलाल मरांडी ने बताया अमानवीय, निंदनीय

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola