ePaper

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने दिए ये निर्देश

Updated at : 15 Dec 2023 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने दिए ये निर्देश

स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सत्र के एक दिन पहले उच्चस्तरीय बैठक बुलायी थी. वे पहले विधायक दल के नेताओं के साथ बैठे. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह और डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए.

विज्ञापन

रांची: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू होगा. पांच कार्य दिवस वाले इस सत्र में 18 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2023-24 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. विधानसभा सत्र को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. बुधवार को लोकसभा में दो युवकों के सदन के अंदर कूदने की घटना के बाद विधानसभा की सुरक्षा की भी समीक्षा की गयी है. स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.

स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने की उच्चस्तरीय बैठक

स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने सत्र के एक दिन पहले उच्चस्तरीय बैठक बुलायी थी. वे पहले विधायक दल के नेताओं के साथ बैठे. बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह और डॉ लंबोदर महतो शामिल हुए. बैठक में सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर सहमति बनायी गयी. वहीं उच्चस्तरीय बैठक में सदन की कार्यवाही के दौरान व्यवस्था बनाने पर चर्चा हुई. प्रशासन व खुफिया शाखा के अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा भी लिया है.

Also Read: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार,नेता प्रतिपक्ष के साथ पहुंचेगी BJP,सत्ता पक्ष भी तैयार

शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

इधर, सत्र के पहले दिन शोक प्रकाश के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जायेगी. 19 दिसंबर को सदन में अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा. इसके साथ ही विनियोग विधेयक सदन में पेश किये जायेंगे. सदन में अंतिम दिन 21 दिसंबर को राजकीय विधेयक व गैर सरकारी संकल्प लाये जायेंगे. सदन में सारे विधायी कार्य 20 दिसंबर तक पूरा करने को लेकर पक्ष-विपक्ष में सहमति बनी है, जिससे अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा का समय मिल पाये.

Also Read: झारखंड: CM हेमंत सोरेन ने ‘संवाद’ से JMM कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल, 2024 के चुनावों को जीतने का दिया मंत्र

जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक बहस हो

स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि राज्य की जनता अपनी समस्याओं और आकांक्षाओं को लेकर सदन पर निगाहें रखती है. जनता के सवाल सदन में आने चाहिए. समस्याओं व जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक बहस होनी चाहिए. हमने प्रतिपक्ष के नेता से सहयोग मांगा है और वह खुद भी बहुत सकारात्मक हैं. उनकी भी इच्छा है कि सदन के समय का सदुपयोग होना चाहिए.

Also Read: झारखंड: कांग्रेस सांसद धीरज साहू कैश बरामदगी मामला पहुंचा हाईकोर्ट, CBI व ED से जांच कराने को लेकर याचिका दायर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola