ePaper

VIDEO: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में फिर गूंजा कांग्रेस सांसद धीरज साहू कैश मामला

Updated at : 18 Dec 2023 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में फिर गूंजा कांग्रेस सांसद धीरज साहू कैश मामला

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों के ढेर के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों ने सदन के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. बीजेपी विधायकों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए.

विज्ञापन

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया. जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ बीजेपी के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू कैश-कांड का मामला उठाया. इस पर स्पीकर ने पूछा कि क्या यह राज्यसभा का मुद्दा है? राहुल गांधी और धीरज साहू के पोस्टर्स के साथ बीजेपी ने विधानसभा के बाहर हंगामा किया. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी रकम बरामद होने के बावजूद भी अब तक धीरज साहू की गिरफ्तारी नहीं हुई है. बीजेपी का कहना है कि जब तक धीरज साहू की गिरफ्तारी नहीं होती है उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले नोटों के ढेर के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों ने सदन के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. इनका सवाल था कि धीरज साहू के आवास पर इतने रुपए कहां से आए? बीजेपी विधायकों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. इन्होंने पूछा है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी बताएं कि आखिर धीरज साहू के पास इतने पैसे कहां से आए? धीरज साहू कैशकांड को लेकर बीजेपी के तेवर आक्रामक हैं. वह कांग्रेस और हेमंत सोरेन सरकार को इसके जरिए घेर रही है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola