झारखंड में खाद्यान्न दुकानें बंद रहने से 100 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित, चेंबर अध्यक्ष ने दी ये चेतावनी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Feb 2023 9:09 AM

विज्ञापन

झारखंड चेंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा है कि सरकार एक सप्ताह के भीतर कृषि शुल्क विधेयक पर निर्णय ले, वरना 15 फरवरी से खाद्यान्न, आलू-प्याज की थोक दुकानों के साथ-साथ राइस मिलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जायेगा

विज्ञापन

कृषि शुल्क विधेयक के विरोध में बुधवार को रांची सहित पूरे झारखंड की थोक खाद्यान्न मंडी और आलू-प्याज मंडी बंद रही. झारखंड की विभिन्न बाजार समितियों की दुकानें भी बंद रही. एक अनुमान के मुताबिक, झारखंड में थोक खाद्यान्न दुकानें बंद रहने के कारण झारखंड में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है.

इधर झारखंड चेंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा है कि सरकार एक सप्ताह के भीतर कृषि शुल्क विधेयक पर निर्णय ले, वरना 15 फरवरी से खाद्यान्न, आलू-प्याज की थोक दुकानों के साथ-साथ राइस मिलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जायेगा.

इधर, रांची में पंडरा बाजार और अपर बाजार की थोक दुकानें भी बंद रही. रांची चेंबर, पंडरा के अध्यक्ष संजय माहुरी ने कहा कि पंडरा बाजार में कारोबार ठप रहा. वहीं, अपर बाजार की थोक खाद्यान्न दुकानें भी बंद रही. आलू प्याज थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि माल भी नहीं आ सका.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola